Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से सेंसेक्स 181 अंक टूटा
    बिजनेस

    दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से सेंसेक्स 181 अंक टूटा

    Team JoharBy Team JoharDecember 24, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही तथा बीएसई का सेंसेक्स 181.40 अंक यानी 0.44 प्रतिशत टूटकर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 41,461.26 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50.75 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,212 अंक पर बंद हुआ।
    रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से बाजार पर दबाव रहा। बीएसई के समूहों में ऊर्जा, तेल एवं गैस और आईटी समूहों के सूचकांक सबसे ज्यादा लुढ़के। धातु और रियलिटी समूहों में तेजी रही।
    मझौली कंपनियों में बिकवाली कम रही। छोटी कंपनियों में निवेशकों ने विश्वास दिखाया। बीएसई का मिडकैप 0.02 प्रतिशत की गिरावट में 14,820.15 अंक पर और स्मॉलकैप 0.02 प्रतिशत चढ़कर 13,384.33 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,658 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,337 कंपनियों के शेयर लाल निशान में और 1,147 के हरे निशान में रहे जबकि शेष 174 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुये।
    विदेशी बाजारों से प्राप्त मिश्रित संकेतों के बीच सेंसेक्स 21.85 अंक की बढ़त में 41,684 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 41,702.98 अंक पर पहुँच गया। लेकिन इसके बाद बिकवाली तेज होने से 41,423.07 अंक तक उतर गया। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 181.40 अंक टूटकर 41,461.26 अंक पर बंद हुआ जो 17 दिसंबर के बाद का निचला स्तर है।
    निफ्टी का ग्राफ भी कमोबेश सेंसेक्स की तरह रहा। यह 6.50 अंक की तेजी के साथ 12,269.25 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिवस का उच्चतम स्तर 12,283.60 अंक और निचला स्तर 12,202.10 अंक रहा। अंतत: यह गत दिवस की तुलना में 50.75 अंक नीचे 12,212 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 26 कंपनियों के शेयर गिरावट में और 24 के बढ़त में रहे।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीओके में जवाबी गोलीबारी में तीन मरे, 11 घायल, आठ घर क्षतिग्रस्त : सेना
    Next Article कैबिनेट : पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लांच होगी अटल जल योजना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.