Patna : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की अंतिम तिथि 1 मई 2026 निर्धारित की गई है।
आयु सीमा:
उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी, जिसमें ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट शामिल है।
शैक्षणिक योग्यता:
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में M.Sc. के साथ PhD डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अन्य निर्धारित योग्यताओं को भी पूरा करना होगा।
ऐसे करें आवेदन:
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए BCECEB की अफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
- आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण एक बार जांच लें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
Also Read : बिहार में शराबबंदी पर फिर बहस तेज, एनडीए विधायक ने CM सम्राट चौधरी से की समीक्षा की मांग


