Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जंगल में मिले अज्ञात शव का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई ह’त्या, एक महिला गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    जंगल में मिले अज्ञात शव का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई ह’त्या, एक महिला गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 16, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में 10 अप्रैल को जंगल में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हाथी चौक से आगे बडमिता गांव के पास खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात के रूप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पहचान कार्तिका महाराणा (33) के रूप में की, जो मंझगांव थाना क्षेत्र के टुन्टाकाटा स्थित मुरसाईं गांव का रहने वाला था। पहचान होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या के कारणों और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी।

    प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह

    पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग से जुड़ा विवाद मुख्य कारण था। इसी आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को चिह्नित किया, जिनमें मानी देवी (45), शत्रुघन गोप और मकनु गोप उर्फ कृष्णा शामिल हैं। जांच में यह भी संकेत मिला कि घटना की योजना पहले से बनाई गई थी।

    महिला गिरफ्तार, बाइक बरामद

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी मानी देवी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई होंडा बाइक (JH06Q6958) भी बरामद की गई है। पूछताछ में महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    दो आरोपी फरार, तलाश जारी

    मामले में शामिल अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

    संयुक्त टीम ने किया खुलासा

    इस पूरे मामले के खुलासे में जगन्नाथपुर एसडीपीओ राफेल मुर्मू, अंचल पुलिस पदाधिकारी झिंकपानी, कुमारडुंगी थाना प्रभारी, तकनीकी शाखा और महिला थाना की टीम ने मिलकर अहम भूमिका निभाई।

    Also Read : छड़वा डैम में मिला लापता युवक का श’व, शरीर पर चोट के निशान

    Mystery of Unidentified Body Found in Forest Solved: Murder Committed Over Love Affair; One Woman Arrested एक महिला गिरफ्तार जंगल में मिले अज्ञात शव का खुलासा प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर भर्ती 2026 शुरू, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
    Next Article गर्मी शुरू होते ही एक्टिव हुआ धनबाद नगर निगम, जल संकट से निपटने की तैयारी तेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    Latest Posts

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.