Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»बनारसी टमाटर चाट: फैमिली को घर बैठे बनारस घुमाएं, घी में बनी चाट खिलाकर
    स्वास्थ्य

    बनारसी टमाटर चाट: फैमिली को घर बैठे बनारस घुमाएं, घी में बनी चाट खिलाकर

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बनारसी टमाटर चाट (Banarasi Tamatar Chat): बनारस की गलियों से लेकर वहां के गंगा तट, इन सभी की चर्चा हम अक्सर सुनते आए हैं. खाने, घूमने, पहनावे के अलावा यूं तो बनारस अपने अध्यात्म के लिए भी जाना जाता है. आज हम आपको बनारस के खानपान से जुड़ी एक ख़ास रेसिपी बताने जा रहे हैं और वो है बनारसी टमाटर चाट.

    घी और खट्टे-मीठे स्वाद से लबरेज़ यह लज़ीज़ डिश आपको बनारस के अलावा और कहीं नहीं मिलेगी. अगर कोई बनारसी चाट होने का दावा भी करे, तो भी ज़ायके में कुछ अंतर तो आ ही जाता है. इसलिए सीधे बनारस की गलियों में मिलने वाले यह डिश हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो बिलकुल बनारस जैसा स्वाद ही देगी.

    सामग्री
    टमाटर – 5-6
    आलू – 4 उबले हुए
    धनिया पाउडर – 1 टेबल स्पून
    जीरा पाउडर – 1 टीस्पून
    इमली – 1 टेबल स्पून (पेस्ट)
    घी – 3 टेबल स्पून
    पोस्तो दाना – 2 टीस्पून
    अदरक – 2 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
    काजू – 10 (कद्दूकस किए हुए)
    हरी मिर्च – 3 (बारीक कटी हुई)
    चाट मसाला – 2 टीस्पून
    गरम मसाला – 1 टीस्पून
    हल्दी – 1 टीस्पून
    लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
    चीनी – 4 टेबल स्पून
    प्याज़ – 1 बारीक कटा हुआ
    हरा धनिया – ½ कप
    काला नमक – 1 टीस्पून
    सादा नमक – स्वादानुसार

    बनारसी टमाटर चाट बनाने की विधि

    टमाटर को बारीक काट लें. एक पैन में 2 टेबलस्पून घी गर्म करें इसमें अदरक, हरी मिर्च, पोस्तो दाना और काजू डालकर 2 मिनट के लिए भूनें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा सा जीरा पाउडर डालें और इसके तुरंत बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें. टमाटर में नमक डालें और ढककर पकने दें. जब टमाटर गलने लगे, तब इसमें डेढ़ कप पानी डालें और जब तक पानी और टमाटर एकसार न हो जाए, इसे पकने दें. उबले हुए आलू को मैश कर लें और टमाटर वाले मिश्रण में डालें. जब टमाटर और आलू अच्छी तरह मिक्स हो जाए, तब इसमें गरम मसाला, चाट मसाला, जीरा पाउडर काला-सादा नमक और इमली का पेस्ट डालें.

    एक बर्तन में 3 कप पानी डालें और उसमें चीनी डालकर चाशनी तैयार होने दें. जब चाशनी बनकर तैयार हो जाए, तब इसमें आधा टीस्पून जीरा पाउडर डालकर गैस बन कर दें. जिस बर्तन में चाट सर्व करना हो, उसमें गरमा-गरम टमाटर की चाट डालें. ऊपर से घी डालें. चाट में जितनी मिठास चाहिए हो, ऊपर से उतनी ही चाशनी डालें. आख़िर में प्याज़, हरा धनिया से गार्निश करें. चाहें तो ऊपर से सेव नमकीन भी डाल सकते हैं. टमाटर चाट तैयार है.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएयरपोर्ट कंट्रोलर की हत्या का खुलासा : कार बैक करने के विवाद में हुई थी हत्या
    Next Article जमशेदपुर: जयप्रभा कॉम्प्लेक्स के फ्लैट में छापेमारी, चार महिला समेत पांच लोग आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.