Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी RJD
    ट्रेंडिंग

    वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी RJD

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RJD
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि RJD ने सोमवार को इस मुद्दे पर पहली याचिका दायर करेगी. उन्होंने कहा कि इसके बाद विभिन्न संगठनों की ओर से भी अर्जियां दायर की जाएंगी. मनोज झा ने इस कानून को असंवैधानिक और सौहार्द के खिलाफ करार दिया है.

    BJP की ध्रुवीकरण की राजनीति : तेजस्वी

    मनोज झा ने यह भी कहा कि यह कानून संविधान की मूल भावना का उल्लंघन करता है और यह समाज में सौहार्द को खराब करने की साजिश है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर जल्द सुनवाई करेगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इस बिल को मंजूरी दिए जाने पर उन्होंने कहा, “यह सरकार की प्रक्रिया है, हम अपना अधिकार निभा रहे हैं.”

    RJD के नेता तेजस्वी यादव ने पहले ही कहा था कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो इस बिल को कूड़े में फेंक दिया जाएगा और बिहार में इसे लागू नहीं किया जाएगा. तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया और कहा कि BJP बेरोजगारी, गरीबी और पलायन जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाकर देश को बांटना चाहती है.

    कौन-कौन दल दायर कर चुकी है याचिका

    इससे पहले कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान, और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी द्रमुक ने भी इस विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इन नेताओं और संगठनों का कहना है कि यह विधेयक धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकता है.

    वक्फ कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी

    वक्फ (संशोधन) विधेयक को संसद से मंजूरी मिलने के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे विधायी रूप से मंजूरी दे दी है. यह विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ कानून का रूप ले चुका है. शुक्रवार को राज्यसभा ने इसे 128 वोटों से पारित किया था, जबकि लोकसभा में भी इस पर लंबी बहस के बाद 288 सांसदों ने इसके पक्ष में और 232 सांसदों ने विरोध में मतदान किया था.

    Also Read : BJP नेता की बेटी पर एसिड अटैक, इलाके में हड़कंप

    Applications Bihar Harmony lalu yadav manoj jha Organizations petition Rajya Sabha MP Rashtriya Janata Dal Rjd Supreme Court unconstitutional' Waqf Amendment Act अर्जियां असंवैधानिक' बिहार मनोज झा याचिका राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय जनता दल लालू यादव वक्फ संशोधन कानून संगठनों सुप्रीम कोर्ट सौहार्द
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में इस दिन से होगी गरज के साथ बारिश
    Next Article हथियार के दम पर मेडिकल स्टोर में लूट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोलर हाई मास्ट लाइट से रोशन हुए बड़कागांव के गांव, अदाणी फाउंडेशन की पहल से बदली तस्वीर

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026
    Latest Posts

    बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी शैलेश कुमार सिंह को CID ने पटना से दबोचा

    July 8, 2026

    लोहार के घर छापा मा’रते ही क्यों चौंक गयी भुरकुंडा पुलिस?

    July 8, 2026

    10 राज्यों में 20 ठिकानों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, युवाओं का ऑनलाइन ब्रेनवॉश कर भारत में ‘खिलाफत’ लाने की थी साजिश

    July 8, 2026

    दिल्ली के मंच से सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- झारखंड के बिना अधूरी है देश की औद्योगिक तरक्की

    July 8, 2026

    सोलर हाई मास्ट लाइट से रोशन हुए बड़कागांव के गांव, अदाणी फाउंडेशन की पहल से बदली तस्वीर

    July 8, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.