Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»3120 प्लस टू शिक्षकों का रिजल्ट जल्द निकलेगा, JSSC कर रहा है तैयारी
    ट्रेंडिंग

    3120 प्लस टू शिक्षकों का रिजल्ट जल्द निकलेगा, JSSC कर रहा है तैयारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही 3120 प्लस टू शिक्षकों के लिए ली गयी परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी करेगा. यह परीक्षा इसी साल 18 अगस्त से 10 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से ली गयी थी. जानकारी के मुताबिक अगले सप्ताह सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी. हालांकि, इसके लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गयी है. सफल परीक्षार्थियों की सूची जारी करने से पूर्व झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को प्राप्त अंक जानने के लिए लिंक जारी किया है जो 10 दिसंबर तक आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ओपन रहेगा. आयोग द्वारा जारी इस रिस्पांस सीट के माध्यम से परीक्षार्थी यह जान सकते हैं कि उनके द्वारा हल किए गए कितने सवाल सही हैं.

    सर्वाधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा

    इस परीक्षा का परिणाम नॉर्मलाइजेशन पद्धति के जरिए जारी किया जाएगा, जिसमें सर्वाधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इस नियुक्ति परीक्षा में विभिन्न विषयों के 3120 पद हैं, इसे ध्यान में रखते हुए आयोग द्वारा सूची तैयार की जा रही है.

    सूची में निर्धारित सीटों से अधिक संख्या भी हो सकती है. सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के बाद आयोग के द्वारा अंतिम रिजल्ट जारी कर कट ऑफ भी घोषित की जायेगी. आयोग विषयवार कट ऑफ जारी करेगा. जिससे यह जाना जा सकेगा कि किस विषय में कितना कट ऑफ गया है. गौरतलब है कि निर्धारित 3120 पदों में 2137 रेगुलर रिक्ति है. वहीं 718 सीमित और शेष 265 बैकलॉग रिक्ति है.

    पहला पेपर क्वालिफाई होने पर ही दूसरे पेपर का बनेगा मेरिट लिस्ट

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित इस परीक्षा में वही सफल घोषित किए जाएंगे जो आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के प्रथम पेपर में क्वालीफाई होंगे. पहला पेपर सामान्य अध्ययन से जुड़ा हुआ है जिसमें 100 अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछा गया है जिसमें 40 नंबर लाना अनिवार्य है. दूसरा पेपर डेढ़ सौ अंकों का है जिसकी जांच तभी होगी जब परीक्षार्थी पहला पेपर में क्वालीफाई करेंगे. आयोग के अनुसार मेरिट का निर्धारण दूसरे पेपर के आधार पर होगा.

    इसे भी पढ़ेंः रैंकिंग में रांची ने लगाई बड़ी छलांग, 100 स्मार्ट शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर

     

    candidates Certificate Verification Education news Jharkhand news Jharkhand Staff Selection Commission Johar Live News Update PGT Exam Plus Two Teachers ranchi news Result जोहार लाइव झारखंड कर्मचारी चयन आयोग झारखंड न्यूज न्यूज अपडेट परीक्षार्थियों पीजीटी परीक्षा प्लस टू शिक्षकों रांची न्यूज रिजल्ट शिक्षा न्यूज सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनरेंद्र सिंह तोमर की जगह अर्जुन मुंडा कृषि मंत्री बनाये गये 
    Next Article कर्नाटक में फिर भूकंप झटके, जानमाल का नुकसान नहीं

    Related Posts

    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.