Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रैंकिंग में रांची ने लगाई बड़ी छलांग, 100 स्मार्ट शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर
    जोहार ब्रेकिंग

    रैंकिंग में रांची ने लगाई बड़ी छलांग, 100 स्मार्ट शहरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2023Updated:December 7, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : देश के 100 स्मार्ट शहरों में हो रहे विकास कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर होने वाली लाइव रैंकिंग में झारखंड की राजधानी रांची स्मार्ट सिटी ने बड़ी छलांग लगाई है. पूरे देश में रांची ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं स्मार्ट सिटी वाले शहरों में विकास के आधार पर केंद्र द्वारा जारी संबंधित राज्यों की रैंकिंग में झारखंड को देश भर में अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है. वैसे लगातार स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहा है कार्यों की बदौलत रांची देश के टॉप 10 शहरों में शामिल है. बता दें कि रांची के धुर्वा स्मार्ट सिटी में आधारभूत संरचना के विकास का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. बहुत जल्द बाकी का कार्य पूरा हो जाएगा. वही तीन चरणों में आवासीय, मिक्स यूज, इंस्टिट्यूशनल,हेल्थ सेक्टर और पब्लिक सेमी पब्लिक नेचर के कई बड़े प्लॉट का ई ऑक्शन भी संपन्न हो चुका है. चौथे चरण के ऑक्शन का कार्य प्रक्रियाधीन है.

    ये था रैंकिंग के लिए सरकार का मानदंड

    • स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं के तहत हो रहे विकास कार्यों के पूर्ण होने पर मिलने वाला अंक.
    • नन एससीएम के तहत चल रही योजनाओं के पूर्ण होने पर प्राप्त होने वाला अंक.
    • फंड यूटिलाइजेशन.
    • पिछले माह का एक्सपेंडिचर.
    • इंडिया साइकिल फॉर चेंज और ट्रांसपोर्ट फॉर ऑल के लिए उठाए गए कदम.
    • ट्यूलिप के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को कराए गए इंटर्नशिप.
    • सिटी लेवल एडवाइजरी फर्म की बैठक

    रैंकिंग में रांची को मिले 324 अंक

    इस रैंकिंग में कुल 350 अंकों में रांची को 324.48 अंक प्राप्त हुआ है. वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गुजरात के शहर सूरत को 335.79 अंक प्राप्त हुआ है. राज्यों की श्रेणी में झारखंड को 350 अंकों में 324.48 अंक प्राप्त हुआ है. रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार ने कहा कि रांची स्मार्ट सिटी में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता विश्व स्तरीय है और हमारी कोशिश है कि जो प्लॉट्स ऑक्शन किए जा रहे हैं उसपर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो. हम झारखंड की जनता को बेहतर नागरिक सेवाओं के साथ एक विश्व स्तरीय शहर दे सकें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नगर विकास एवं आवास विभाग के विभागीय सचिव विनय कुमार चौबे के दिशा निर्देश में शहर का विकास कार्य तेजी से चल रहा है और आधारभूत संरचना का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा.

    स्मार्ट सिटी की क्या है स्थिति

    गौरतलब है कि राँची स्मार्ट सिटी के तहत् आधारभूत संरचना विकसित करने का कार्य अंतिम चरण में है. स्मार्ट सिटी के तहत विकसित कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर 2021 में ही पूर्ण हो चुका है. यह योजना पूर्ण रूप से कार्य कर रही है. इसके तहत रांची में ट्रैफिक मैनेजमेंट, निगरानी जैसे कार्य से शहरवासियों को लाभ मिल रहा है. वहीं कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर से प्रतिदिन लगभग तीन हजार यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों की सूची रांची पुलिस को मुहैया करायी जा रही है ताकि उनका ई-चालान निर्गत किया जा सके. इसके अलावा स्मार्ट सिटी में राज्य पोषित अर्बन सिविक टॉवर परियोजना का कार्य अपने अंतिम चरण में है. वहीं 656 एकड़ भूमि में बन रहे राँची स्मार्ट सिटी एबीडी एरिया का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चुका है. इसके साथ ही पब्लिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम के तहत रांची वासियों को लाभ मिल रहा है.

     

     

     

     

     

    100 Smart Cities 100 स्मार्ट शहर Big Leap Capital of Jharkhand Development Work Evaluation Johar Live List Live Ranking ranchi Ranking Second Position Smart City जोहार लाइव झारखंड की राजधानी दूसरे पायदान पर मूल्यांकन रांची रैंकिंग लगाई बड़ी छलांग लाइव रैंकिंग लिस्ट विकास कार्य स्मार्ट शहर स्मार्ट सिटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर
    Next Article ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कर दी ऑटो चालक की पिटाई, लालपुर चौक जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.