Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में राज्यसभा चुनाव : 5 सीटों पर वोटिंग आज
    ट्रेंडिंग

    बिहार में राज्यसभा चुनाव : 5 सीटों पर वोटिंग आज

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2026Updated:March 16, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यसभा चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की सियासत आज गर्म है। राज्यसभा की 5 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। चार सीटों पर एनडीए के कैंडिडेट्स की जीत लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन पांचवीं सीट को लेकर अभी तक मामला फंसा हुआ है। रविवार को रात 11 बजे तक दोनों गठबंधन यानी NDA और महागठबंधन के नेता अपनी जीत की रणनीति बनाने में जुटे रहे। अब वोटिंग के बाद सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हैं।

    तेजस्वी यादव की AIMIM से मुलाकात

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को पटना के एक होटल में महागठबंधन, AIMIM और बसपा के नेताओं के साथ लगभग 3 घंटे लंबी बैठक की। इस दौरान उन्होंने केरल में तीन सीटों पर चुनाव लड़ने और बंगाल में चुनाव न लड़ने की बात कही।
    बैठक के दौरान पांचवीं सीट को लेकर रणनीति पर विस्तार से कोई बयान नहीं दिया गया, लेकिन AIMIM से समर्थन मांगा गया। इसके लिए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि समाजवादी लोग साथ देंगे।

    AIMIM की भूमिका पर सियासी चर्चा

    राजनीतिक गलियारों में AIMIM के विधायकों के रुख को लेकर चर्चा तेज है। महागठबंधन को उम्मीद है कि AIMIM विपक्षी उम्मीदवार के पक्ष में वोट कर सकती है। वहीं, NDA को भरोसा है कि उसके गठबंधन में एकजुटता बनी हुई है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त समर्थन भी मिल सकता है।

    महागठबंधन नेता का दावा

    महागठबंधन के नेता कांग्रेस के अखिलेश सिंह ने कहा कि उनके चारों विधायक मौजूद हैं और कोई भी ट्रेसलेस नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि NDA के 20 विधायक गायब हैं। उनका कहना था कि महागठबंधन उम्मीदवार की जीत उतनी ही निश्चित है जितनी मृत्यु निश्चित है।

    NDA ने भी रात 11 बजे तक की बैठक

    दूसरी तरफ NDA के वरिष्ठ नेताओं की भी देर रात 11 बजे तक बैठक हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा प्रत्याशी नितिन नवीन, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और पार्टी ऑब्जर्वर विजय शर्मा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेता शामिल हुए। बैठक में विधायकों को एकजुट रखने और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

    Also Read : 5 अप्रैल को रांची आएंगे तेजस्वी यादव, संगठन मजबूत करने को कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

    AIMIM Assembly Bihar Bihar MLAs Bihar Politics BSP Election Results electoral strategy Mahagathbandhan NDA Nitin Naveen patna Rajya Sabha Elections 2026 Tejashwi Yadav Voting
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 अप्रैल को रांची आएंगे तेजस्वी यादव, संगठन मजबूत करने को कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
    Next Article पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव : गाजा में हवाई हमला, ईरान ने किया सेजिल-2 मिसाइल दागने का दावा

    Related Posts

    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.