Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»5 अप्रैल को रांची आएंगे तेजस्वी यादव, संगठन मजबूत करने को कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
    बिहार

    5 अप्रैल को रांची आएंगे तेजस्वी यादव, संगठन मजबूत करने को कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पांच अप्रैल को रांची दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश, जिला, महानगर और अलग-अलग प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक का मकसद झारखंड में पार्टी की गतिविधियों को तेज करना और कार्यकर्ताओं से सीधे बातचीत कर संगठन को और मजबूत बनाना है।

    कार्यकारिणी बैठक में हुआ फैसला

    यह जानकारी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दी गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में राजद राज्यभर में अपनी गतिविधियों को तेज करेगा और हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की कोशिश करेगा। बैठक के दौरान नेताओं ने राज्य में जल्द से जल्द जातीय जनगणना शुरू कराने की मांग भी उठाई। पार्टी का कहना है कि सामाजिक न्याय और बराबरी की नीति को मजबूत करने के लिए जातीय जनगणना जरूरी है।

    हर महीने होगा जिलावार सम्मेलन

    बैठक में यह भी तय किया गया कि अब हर महीने जिलावार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इन सम्मेलनों में पार्टी के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना और संगठन को नीचे तक मजबूत बनाना है।

    17 मार्च को कोर कमिटी की बैठक

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राजद की कोर कमिटी की बैठक 17 मार्च को शाम 5 बजे होगी। यह बैठक राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान के सरकारी आवास पर आयोजित की जाएगी। इसमें पार्टी की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

    पंचायत स्तर तक निकलेगा लालू-तेजस्वी रथ

    बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया गया। इसके तहत राज्य के सभी 24 जिलों में पंचायत स्तर तक ‘लालू-तेजस्वी रथ’ घुमाया जाएगा। इस अभियान के जरिए पार्टी अपनी नीतियों और विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करेगी।

    कई वरिष्ठ नेताओं ने रखे विचार

    बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष Sanjay Kumar Singh Yadav ने की। इस दौरान मंत्रीसंजय प्रसाद यादव, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा और कई अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजन यादव ने किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाना होगा।

    Also Read : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

    Bihar Politics Jharkhand Politics Lalu Tejashwi Rath latest political news political news Jharkhand Political Update ranchi news Ranchi Political News Rashtriya Janata Dal RJD Meeting Ranchi RJD News RJD Organization Meeting Tejashwi Yadav Tejashwi Yadav Jharkhand Visit Tejashwi Yadav Ranchi Visit झारखंड राजनीति तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव झारखंड दौरा तेजस्वी यादव रांची दौरा नवीनतम राजनीतिक समाचार बिहार राजनीति रांची राजनीतिक समाचार रांची समाचार राजद बैठक रांची राजद संगठन बैठक राजद समाचार राजनीतिक अपडेट राजनीतिक समाचार झारखंड राष्ट्रीय जनता दल लालू तेजस्वी रथ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची को मिलेगी ‘सोलर पावर’ की ताकत, गेतलसूद डैम में 100 मेगावाट फ्लोटिंग प्लांट अंतिम चरण में
    Next Article बिहार में राज्यसभा चुनाव : 5 सीटों पर वोटिंग आज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश-विदेश : सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर हमले के बाद फंसे 4 हजार भारतीय तीर्थयात्री, ओवैसी ने विशेष उड़ानें चलाने की मांग की

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रियंका गांधी के बेटे लगाने जा रहे थे प्रदर्शनी, बिकानेर हाउस ने 105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमित शाह: बीजेपी का एक साधारण कार्यकर्ता कैसे बना चुनावी चाणक्य, पूरी राजनीतिक यात्रा

    October 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.