Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
    झारखंड

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2026Updated:March 16, 2026No Comments4 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज़ बदलता हुआ नज़र आ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के मुताबिक 16 मार्च को राज्य के ज्यादातर जिलों में तेज हवा, बदल के गर्जन, वज्रपात और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने झारखंड के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

    दोपहर बाद अचानक बदला मौसम

    रविवार दोपहर के बाद झारखंड के कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। राजधानी रांची में भी मेघ गर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई। देर रात तक बादलों की गर्जना और तेज हवा का दौर चलता रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची का अधिकतम तापमान रविवार को 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।

    इन 17 जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने 16 मार्च के लिए झारखंड के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है उनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों में जाने से बचने और बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी है।

    पूरे राज्य में दिख सकता है मौसम का असर

    मौसम केंद्र के मुताबिक 16 मार्च को झारखंड के लगभग सभी 24 जिलों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ कई जगहों पर वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से राज्य के मौसम में यह बदलाव आया है, जिसका असर अगले कुछ दिनों तक देखने को मिल सकता है।

    17 मार्च को भी आंधी और वज्रपात के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को भी राज्य के सभी जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    18 मार्च को कुछ जिलों में मौसम रहेगा सामान्य

    18 मार्च को राज्य के कुछ जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है। रांची सहित 18 जिलों में वज्रपात और तेज हवा चल सकती है, लेकिन गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा जैसे जिलों में मौसमीय गतिविधियां कम देखने को मिल सकती हैं।

    19 मार्च को फिर सक्रिय हो सकता है मौसम

    मौसम विभाग का कहना है कि 19 मार्च को एक बार फिर पूरे झारखंड में मौसम सक्रिय हो सकता है। इस दिन कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। हालांकि बारिश की तीव्रता अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकती है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी तो कहीं केवल बादल छाए रह सकते हैं।

    अगले पांच दिनों का तापमान अनुमान

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिनों में राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रांची में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। धनबाद, देवघर, दुमका और गिरिडीह जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 16 MARCH 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल

    Cyclonic Circulation Dhanbad weather Hailstorm Alert IMD Weather Update IMD मौसम अपडेट Jharkhand Mausam Update Jharkhand Rain Alert Jharkhand rain forecast Jharkhand Storm Warning Jharkhand weather Jharkhand weather update lightning alert Mausam Samachar orange alert Jharkhand Ranchi Rain News Ranchi weather Thunderstorm Alert Weather Alert India Weather Forecast Jharkhand weather news Western Disturbance आंधी-तूफान अलर्ट ओलावृष्टि अलर्ट चक्रवाती परिसंचरण झारखंड ऑरेंज अलर्ट झारखंड का मौसम झारखंड तूफान चेतावनी झारखंड बारिश अलर्ट झारखंड बारिश का पूर्वानुमान झारखंड मौसम अपडेट झारखंड मौसम पूर्वानुमान धनबाद का मौसम पश्चिमी विक्षोभ बिजली गिरने का अलर्ट भारत मौसम अलर्ट मौसम समाचार रांची का मौसम रांची बारिश समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 16 MARCH 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article रांची को मिलेगी ‘सोलर पावर’ की ताकत, गेतलसूद डैम में 100 मेगावाट फ्लोटिंग प्लांट अंतिम चरण में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.