Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»आरा में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई विद्यार्थी घायल
    ट्रेंडिंग

    आरा में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई विद्यार्थी घायल

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आरा : अपनी मांगो को पूरा करने के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. जिसमें कई छात्र घायल हो गए है. बता दें कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सीनेट की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर शामिल हुए. उनके सामने एबीवीपी और अन्य छात्र संगठनों के द्वारा राज्यपाल का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. इस दौरान माहौल काफी गर्म हो गया और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. हालांकि इस आंदोलन में कौन-कौन से छात्र संगठन शामिल हैं, यह स्पष्ट नहीं है. लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों की पहचान हुई है, जिनमें से कईयों को चोट आई है. इस दौरान पूरे विश्वविद्यालय परिसर में भगदड़ का माहौल बन गया. छात्र-छात्राएं भागते औरपिटते दिखाई दिए, परिसर में मौजूद गड्ढे और नाले में भी गिरते दिखाई दिए.

    बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों ने छात्र हित से जुड़े सवालों को लेकर सीनेट की बैठक का घेराव करने की बात कही थी. जानकारी के मुताबिक, छात्र संगठन एबीवीपी, छात्र संगठन आइसा, छात्र संगठन राजद और छात्र संघर्ष समिति सहित अन्य संगठनों ने घेराव करने की योजना बनाई थी. इन लोगों की 21 सूत्री मांग थी, जिसको पूरा नहीं किया जा रहा था. उसके विरोध में राज्यपाल का घेराव करने का प्लान बनाया गया था. आज शुक्रवार को जैसे ही बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर सीनेट की बैठक में शामिल होने विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे, वैसे ही छात्र संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इसके बाद भोजपुर एसपी के निर्देश पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया. इस लाठीचार्ज में कई छात्र और छात्राओं को चोटें आई हैं, कई का सिर भी फटा है. घायल विद्यार्थियों का इलाज स्थानीय नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है.

    धरना पर बैठे छात्र संगठन

    भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने लाठीचार्ज की बात से इनकार करते हुए बताया कि छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया है, बल्कि उनको हटाया जा रहा था. हटाने के सिलसिले में छात्रों को हल्की-फुल्की खरोंच आई है. हम लोग राज्यपाल के आगे से इनको हटा रहे थे, जिसमें खरोंच आई है. लाठीचार्ज जैसा कोई मामला नहीं है. वहीं, लाठीचार्ज के बाद छात्र संगठन विश्वविद्यालय परिसर में ही धरने पर बैठे हैं. वे अभी भी राज्यपाल से मिलने का प्रयास कर रहे हैं. ज्यादा चोटिल हुए विद्यार्थियों में एबीवीपी के सदस्य शौर्य पाठक और एबीवीपी सदस्य राजवर्धन चौबे हैं. शौर्य पाठक के सिर में चोट आई है.

    छात्र संगठन के कार्यकताओं के द्वारा पुलिस पर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं. छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों ने छात्र हित में 21 सूत्री मांगों को रखा था. लेकिन विश्विद्यालय प्रसाशन के द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही थी, जिसके बाद आज हम लोग राज्यपाल के सामने अपनी मांगों को रखने आए थे. लेकिन पुलिस ने हम लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया गया. इतना ही नहीं, पुरुष पुलिस के द्वारा छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया और छात्राओं पर पुरुष पुलिस ने लाठी से हमला किया.

    इसे भी पढ़ें: प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेदिनीराय व शहीद नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर धरना, उपायुक्त आवास घेरने की तैयारी
    Next Article 6 हजार घूस लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा एएसआई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.