Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»PM नरेंद्र मोदी कल बिहार को देंगे कई सौगातें, पटना में STP का भी करेंगे उद्घाटन
    बिहार

    PM नरेंद्र मोदी कल बिहार को देंगे कई सौगातें, पटना में STP का भी करेंगे उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2025Updated:June 19, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : PM नरेंद्र मोदी कल यानी शुक्रवार को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह सिवान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और बिहार को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम ऑनलाइन माध्यम से पटना के दीघा और कंकड़बाग में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का उद्घाटन करेंगे। ये दोनों STP गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    दीघा STP : बिहार का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

    दीघा STP बिहार का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट होगा, जिसकी जल शुद्धिकरण क्षमता 100 MLD (मिलियन लीटर प्रतिदिन) है। यह प्लांट सौर ऊर्जा से संचालित होगा और 254 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसका सीवरेज नेटवर्क 303 किलोमीटर तक फैला है, जो दीघा से गोलघर तक के क्षेत्रों के गंदे पानी को शुद्ध करेगा। इसमें कुर्जी नाला, राजापुर नाला और मंदिरी नाला शामिल हैं। इस STP से वार्ड नंबर 1 से 9, 20 से 26, 28 और पाटलिपुत्र कॉलोनी सहित 3395.50 हेक्टेयर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

    कंकड़बाग STP : 50 MLD की क्षमता

    कंकड़बाग STP की जल शुद्धिकरण क्षमता 50 MLD है, जिसे 135.75 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसका सीवरेज नेटवर्क 150 किलोमीटर है। यह प्लांट कंकड़बाग क्षेत्र के गंदे पानी को शुद्ध करेगा और वार्ड नंबर 29, 30, 31 से 35, 44 और 45 के 886.50 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ पहुंचाएगा।

    गंगा होगी स्वच्छ, कम होगा प्रदूषण

    पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने मीडिया को बताया कि पटना गंगा के किनारे बसा शहर है। इन STP के जरिए नालों से निकलने वाली गंदगी को शुद्ध करके गंगा में प्रवाहित किया जाएगा, जिससे नदी का प्रदूषण कम होगा। दोनों STP के शुरू होने से गंगा में फीकल कालीफार्म बैक्टीरिया की मात्रा में भारी कमी आएगी। वर्तमान में गंगा का पानी नहाने और पीने योग्य नहीं है, लेकिन इन परियोजनाओं से स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

    STP के पानी का वैकल्पिक उपयोग

    अधिकारियों ने बताया कि STP से शुद्ध किए गए पानी का विभिन्न तरीकों से उपयोग करने की योजना भी बनाई जा रही है। राजापुर में 40 MLD क्षमता वाले STP में आनंदपुरी नाला और बोरिंग कैनाल रोड के नाले का पानी शुद्ध किया जा रहा है।

    बिहार के लिए विकास की नई पहल

    PM का यह दौरा बिहार के लिए विकास की नई दिशा तय करेगा। सिवान की जनसभा में भी पीएम कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत शुरू हो रहे ये STP पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे।

    Also Read : हाई प्रोफाइल क्षेत्र के नजदीक लूट और फा’यरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    Bihar news Bihar visit clean Ganga project development projects Digha Friday event Ganga river Kankarbagh Modi in Bihar Namami Gange patna PM Narendra Modi Pollution Control sewage treatment plant Siwan rally STP inauguration एसटीपी उद्घाटन कंकड़बाग गंगा नदी दीघा नमामि गंगे पटना पीएम नरेंद्र मोदी प्रदूषण नियंत्रण बिहार दौरा बिहार समाचार मोदी बिहार में विकास परियोजनाएँ शुक्रवार कार्यक्रम सिवान रैली सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्वच्छ गंगा परियोजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के 11 ठिकानों पर ED की रेड
    Next Article नदी में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौ’त, तीन को बचाया गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.