Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»हाई प्रोफाइल क्षेत्र के नजदीक लूट और फा’यरिंग, युवक बाल-बाल बचा
    क्राइम

    हाई प्रोफाइल क्षेत्र के नजदीक लूट और फा’यरिंग, युवक बाल-बाल बचा

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में आज यानी गुरुवार सुबह एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। घटना पटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोलो रोड की है, जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक से लूटपाट करने के बाद उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली का निशाना चूक गया और युवक की जान बच गई।

    घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है जब कौशल नगर निवासी राहुल कुमार पैदल अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उसे घेर लिया और पिस्टल दिखाकर उसके पास मौजूद 400 रुपए नकद, मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया। लूट के बाद अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की, लेकिन राहुल ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी के हाथ पर वार कर दिया, जिससे गोली का निशाना चूक गया।

    सुरक्षा पर सवाल

    यह घटना उस इलाके में हुई, जो पटना का सबसे सुरक्षित और हाई प्रोफाइल क्षेत्र माना जाता है, क्योंकि यह मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और कई मंत्रियों के आवास है। यहां तक कि फायरिंग हाई कोर्ट के जज और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के आवासीय परिसर के पास हुई है।

    पुलिस की कार्रवाई शुरू

    घटना की सूचना पहले सचिवालय थाना को मिली, लेकिन जब जांच की गई तो मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र का निकला। फिलहाल एयरपोर्ट थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। एयरपोर्ट थानेदार ने मीडिया को बताया कि अपराधी बाइक पर सवार थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मौके से CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की तलाश जारी है।

    परिजनों का बयान

    राहुल की मां आशा देवी ने मीडिया को बताया कि उनका बेटा रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहा था, तभी दो बदमाशों ने उसे घेर कर लूट लिया और फायरिंग की। फिलहाल पुलिस राहुल से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की और जानकारी मिल सके।

    Also Read : मूसलधार बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात

    attack on youth Bihar Bike-Borne Criminals crime criminal incident firing patna Patna Airport police station patna news police investigation Polo Road robbery Shooting Thursday incident अपराध आपराधिक वारदात गुरुवार घटना गोलीबारी पटना पटना एयरपोर्ट थाना पटना न्यूज पुलिस जांच पोलो रोड फायरिंग बाइक सवार अपराधी बिहार युवक पर हमला लूटपाट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट आधे रास्ते से लौटी
    Next Article M.ed Semester One की एग्जाम 30 जून से, जानें परीक्षा केंद्र और शुल्क की DETAILS

    Related Posts

    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.