Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»PM मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के CM से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
    ट्रेंडिंग

    PM मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के CM से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 3, 2025Updated:June 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस बीच, PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों से बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति पर बात की. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. जानकारी के अनुसार, PM मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला से बात की. इस दौरान उन्होंने भारी बारिश और बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति के बारे में भी जानकारी ली. प्रधानमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद और समर्थन का आश्वासन दिया. इससे पहले, सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में हो रही लगातार भारी बारिश पर गहरी चिंता जताई थी.

    जे.पी. नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भाजपा की राज्य इकाइयों और कार्यकर्ताओं को राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया है. नड्डा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए बहुत चिंतित हूं. मैंने भाजपा की राज्य इकाइयों और कार्यकर्ताओं को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है. मैं प्रभावित क्षेत्रों में सभी से आग्रह करता हूं कि वे आवश्यक सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करें.”

    बीते रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम (हिमंत बिस्वा सरमा), अरुणाचल प्रदेश (पेमा खांडू) और सिक्किम (प्रेम सिंह तमांग) के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल (अजय कुमार भल्ला) से टेलीफोन पर बातचीत कर बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी. विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकारियों के अनुसार, 29 मई से जारी बारिश और बाढ़ के दौरान हुई 34 मौतों में असम में कम से कम 10 लोग मारे गए, इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में नौ, मेघालय और मिजोरम में छह-छह, त्रिपुरा में दो और नागालैंड में एक व्यक्ति की मौत हुई. पूर्वोत्तर राज्यों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि ये मौतें डूबने, भूस्खलन और जलभराव के कारण हुई हैं.

    Also Read : NH पर स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, एक की मौ’त, चार जख्मी

    CM communication disaster relief heavy rainfall Indian government response northeast flood अजय भल्ला असम आपदा प्रबंधन केंद्र सरकार केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा पीएम मोदी बातचीत पूर्वोत्तर भारत पूर्वोत्तर राज्यों की स्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राकृतिक आपदा प्रेम सिंह तमांग बाढ़ बाढ़ राहत भाजपा भारी बारिश मणिपुर मदद का आश्वासन मौसम आपदा राष्ट्रीय अध्यक्ष सिक्किम हिमंत बिस्वा सरमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल आज से हुआ शुरू
    Next Article पंजाब से गिरफ्तार हुआ एक और पाकिस्तानी जासूस, ISI से जुड़े थे तार

    Related Posts

    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    आदिवासी

    UN में सांसद राजकुमार रोत ने उठाया आदिवासी पहचान का मुद्दा, भारत सरकार के रुख पर उठाए सवाल

    July 16, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.