Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पंजाब से गिरफ्तार हुआ एक और पाकिस्तानी जासूस, ISI से जुड़े थे तार
    ट्रेंडिंग

    पंजाब से गिरफ्तार हुआ एक और पाकिस्तानी जासूस, ISI से जुड़े थे तार

    Team JoharBy Team JoharJune 3, 2025Updated:June 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पंजाब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तरनतारन जिले से गगनदीप सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान की ISI (इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) को लीक करने का गंभीर आरोप है। इस गिरफ्तारी की जानकारी पंजाब के DGP गौरव यादव ने दी।

    गगनदीप सिंह, जो तरनतारन के मोहल्ला रोडूपुर का निवासी है, को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, गगनदीप ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सेना की तैनाती और रणनीतिक गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।

    Acting swiftly on information received from Counter-Intelligence-Punjab, @TarnTaranPolice, in a joint operation arrests Gagandeep Singh @ Gagan, a resident of Mohalla Rodupur, Gali Nazar Singh Wali, #TarnTaran.

    Arrested accused had been in contact with the #Pakistan #ISI and… pic.twitter.com/JIuLVToIMk

    — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 3, 2025

    DGP गौरव यादव ने कहा…

    DGP गौरव यादव ने मीडिया को बताया कि आरोपी पिछले पाँच वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तान समर्थक नेता गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था, और उसी के माध्यम से वह ISI एजेंट्स के संपर्क में आया।

    इनफार्मेशन के बदले मिलते थे पैसे

    पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें 20 से अधिक ISI संपर्कों की जानकारी मिली है। फोन में मौजूद डेटा से पता चला है कि आरोपी ने गोपनीय सैन्य जानकारी ISI को भेजी थी और इसके बदले में उसे पैसे भी मिले थे।

    FIR दर्ज

    पंजाब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत तरनतारन शहर थाने में FIR दर्ज की है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी एक बड़े जासूसी नेटवर्क के खुलासे की ओर इशारा करती है, जिसकी जांच विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही है। DGP यादव ने स्पष्ट किया कि “पंजाब पुलिस राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

    Also Read : PM मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के CM से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

    Arrest espionage Gagandeep Singh Gaurav Yadav indian army intelligence leak ISI major operation national security Pakistan Punjab DGP Punjab Police security agencies Tarn Taran Treason खुफिया जानकारी गगनदीप सिंह गिरफ्तारी गौरव यादव जासूसी तरनतारन देशद्रोह पंजाब DGP पंजाब पुलिस पाकिस्तान बड़ी कार्रवाई भारतीय सेना राष्ट्रीय सुरक्षा सुरक्षा एजेंसियां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के CM से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
    Next Article चाईबासा की पहली जिला अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई का निधन, जिले में शोक की लहर

    Related Posts

    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.