Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»सड़क और जलजमाव की समस्या से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा
    बिहार

    सड़क और जलजमाव की समस्या से त्रस्त लोगों का फूटा गुस्सा

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के गोबरसही चौक से डुमरी रोड तक की बदहाल सड़क और महीनों से जारी जलजमाव की समस्या ने शुक्रवार को स्थानीय लोगों का धैर्य तोड़ दिया. नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और आगजनी करते हुए मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया. इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा.

    महीनों से जलजमाव

    प्रदर्शनकारी नागरिकों का कहना है कि बीते कई महीनों से इस क्षेत्र में लगभग 250 मीटर लंबे हिस्से में जलजमाव की गंभीर स्थिति बनी हुई है. नाले का गंदा पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को बदबू, कीचड़ और बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही सड़क की जर्जर हालत के कारण वाहन भी बार-बार खराब हो रहे हैं.

    जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप

    प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय विधायक एवं पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. उन्होंने यह भी बताया कि मंत्री का आवास इसी मार्ग के नजदीक है, बावजूद इसके अब तक न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही जल निकासी की कोई व्यवस्था की गई. स्थानीय निवासी गोविंद कुमार ने मीडिया को बताया, “हमने कई बार आवेदन दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. अब पानी सिर से ऊपर हो चुका है, इसलिए हमें सड़क पर उतरना पड़ा.”

    व्यापार प्रभावित, बड़े आंदोलन की चेतावनी

    प्रदर्शन कर रहे सोनू कुमार ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं. बदबू और गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है. दुकानदार भी समय पर अपनी दुकानें नहीं खोल पा रहे, जिससे आमदनी पर असर पड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

    प्रशासन मौके पर पहुंचा

    प्रदर्शन के बाद स्थानीय प्रशासन की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक लोगों को कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया था. प्रदर्शनकारी सड़क की शीघ्र मरम्मत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं.

    Also Read : दिनदहाड़े युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या, इलाके में दहशत

    Arson Bihar news civic unrest damaged road Dumri road Gobarsahi Chowk infrastructure issues Local Protest muzaffarpur public outrage Road Blockade Road Repair traffic disruption Traffic Jam waterlogging आगजनी इंफ्रास्ट्रक्चर समस्या गोबरसही चौक जनता का गुस्सा जलजमाव ट्रैफिक जाम डुमरी रोड नागरिक आंदोलन बदहाल सड़क बिहार समाचार मुजफ्फरपुर यातायात ठप सड़क जाम सड़क मरम्मत स्थानीय प्रदर्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में शराब की खुदरा बिक्री के लिए नई नियमावली लागू, ई-लॉटरी से होंगी दुकानें आवंटित
    Next Article सीतामढ़ी में ग्रामीण बैंक के मैनेजर और कर्मचारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में 700 सेंटर पर JEE-NEET की तैयारी, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य: सम्राट चौधरी

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.