Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना को मिली स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब की सौगात, CM नीतीश ने किया उद्घाटन
    ट्रेंडिंग

    पटना को मिली स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब की सौगात, CM नीतीश ने किया उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharMay 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना के नागरिकों को आज यानी शनिवार को एक बड़ी सौगात मिली जब CM नीतीश ने जीपीओ गोलंबर के पास नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग भवन (मल्टी मॉडल हब) और पटना जंक्शन को जोड़ने वाले भूमिगत पथ (स्मार्ट टनल/सबवे) का लोकार्पण किया. इस आधुनिक परियोजना के जरिए अब आम लोग जीपीओ से सीधे पटना जंक्शन तक बिना ट्रैफिक के पहुंच सकेंगे, जिससे शहर में यातायात का दबाव कम होगा. CM ने उद्घाटन के बाद परियोजना स्थल का निरीक्षण करते हुए ट्रैवेलेटर, एस्केलेटर, लिफ्ट और अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों से कनेक्टिविटी और सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

    आज पटना स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना अंतर्गत जी॰पी॰ओ॰ गोलंबर के पास 84.83 करोड़ रु॰ की लागत से निर्मित मल्टीमॉडल हब एवं नवनिर्मित भूमिगत पैदल यात्री मार्ग (सब-वे) का लोकार्पण किया। यह सब-वे मल्टीमॉडल हब से रेलवे जंक्शन को सीधे जोड़ेगा। इसकी शुरुआत होने से पटना जंक्शन और इसके आसपास… pic.twitter.com/a2FBP6Og9J

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) May 17, 2025

    भीड़भाड़ से मिलेगी राहत

    CM नीतीश कुमार ने कहा कि इस परियोजना से पटना जंक्शन और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में भीड़ को कम करना और पैदल यात्रियों के लिए एक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक मार्ग प्रदान करना है.

    परियोजना की मुख्य विशेषताएं

    • भूमिगत पथ (सबवे) : 84.83 करोड़ रुपये की लागत से बना यह सबवे 440 मीटर लंबा है और जीपीओ गोलंबर को सीधे पटना जंक्शन से जोड़ता है. इसमें एयरकंडीशनिंग, लिफ्ट, एस्केलेटर और ट्रैवेलेटर जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं.
    • मल्टी मॉडल हब : 66.81 करोड़ रुपये की लागत से बना बहुमंजिला पार्किंग भवन 225 कारों की पार्किंग क्षमता के साथ तैयार किया गया है. यहां बस, टैक्सी, ऑटो और निजी वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा है.
    • भविष्य की योजना : इस स्मार्ट टनल को निर्माणाधीन पटना मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की योजना है, जिससे शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी.

    बुद्ध स्मृति पार्क के पास अतिरिक्त निकास द्वार

    यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुद्ध स्मृति पार्क के पास एक अतिरिक्त प्रवेश/निकास द्वार भी बनाया गया है, जिससे टनल की पहुंच और व्यापक हो सके.

    Also Read : ‘बिहार सरकार’ लिखी स्विफ्ट डिजायर और स्कॉर्पियो की टक्कर, आठ जख्मी

    Bihar news capital Patna CM Nitish Kumar GPO Golambar Inauguration Ceremony multi-modal hub Multi-storey Parking patna Patna Junction Patna Smart City Smart Tunnel subway traffic improvement Traffic Jam Solution Underground Path उद्घाटन समारोह जीपीओ गोलंबर ट्रैफिक जाम समाधान पटना पटना जंक्शन पटना स्मार्ट सिटी बहुमंजिला पार्किंग बिहार समाचार भूमिगत पथ मल्टी मॉडल हब यातायात सुधार राजधानी पटना सबवे सीएम नीतीश कुमार स्मार्ट टनल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर से दो-दो मुट्ठी चावल लेकर आएं कर्मचारी, सरकारी दफ्तरों में जारी हुआ नया फरमान…
    Next Article सेना के सम्मान में होगी जय हिंद सभा और जनसंख्या गणना में होगा सरना कोड का एक कॉलम – केशव महतो कमलेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

    October 24, 2026
    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.