Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»घर से दो-दो मुट्ठी चावल लेकर आएं कर्मचारी, सरकारी दफ्तरों में जारी हुआ नया फरमान…
    देश

    घर से दो-दो मुट्ठी चावल लेकर आएं कर्मचारी, सरकारी दफ्तरों में जारी हुआ नया फरमान…

    Team JoharBy Team JoharMay 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के लोहाघाट में लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड कार्यालय के अधिशासी अभियंता ने एक अजीबोगरीब फरमान जारी किया है। यह फरमान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी कर्मचारी घर से दो-दो मुट्ठी चावल देवी-देवताओं को चढ़ाएं। दरअसल, यहां एक कर्मचारी की सेवा पुस्तिका खो गई है, जिसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में यह आदेश जारी किया गया है।

    आलमारी से खो गई सेवा पुस्तिका

    अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने यह आदेश जारी है। इसमें खंड में काम कर रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से शनिवार को अपने घर से कार्यालय आते समय दो-दो मुट्ठी चावल लाने को कहा गया है। इस चावल को देवता को अर्पित किया जाएगा। जारी आदेश में कहा गया है कि खंड में कार्यरत अपर सहायक अभियंता जय प्रकाश की सेवा पुस्तिका अधिष्ठान सहायक प्रथम की अलमारी से खो गयी है। काफी खोजबीन के बावजूद यह नहीं मिल पा रही है, जिस कारण अधिष्ठान सहायक एवं जय प्रकाश दोनों मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं।

    दो-दो मुट्ठी चावल लाने का आदेश

    वहीं इस समस्या के समाधान के लिए अधिशासी अभियंता ने अनूठा सुझाव देते हुए कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने घर से दो-दो मुट्ठी चावल लेकर आएं जिन्हें देवता को अर्पित कर दिया जाएगा। इस दैवीय उपाय से गायब सेवा पुस्तिका की समस्या का समाधान निकल सकता है। पत्र में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से शनिवार को कार्यालय में दो-दो मुट्ठी चावल लेकर उपस्थित होने को कहा गया है, जिन्हें मंदिर में चढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं ये आदेश जारी होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर लोगों ने भी तरह-तरह के कमेंट किए हैं।

    तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

    हालांकि लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजेश चंद्र ने अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब मांगा है। उन्होंने तीन दिन के भीतर इस पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसके साथ ही नोटिस में कहा गया है कि ऐसा न करने पर आशुतोष कुमार के खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    Also read: बायकॉट के मांग के बीच आमिर खान ने दिखाई देशभक्ति, बदल डाली डीपी…

    Also read: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

    Also read: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा: अभी तो ट्रेलर था पूरा पिक्चर अभी बाकी है…

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबायकॉट के मांग के बीच आमिर खान ने दिखाई देशभक्ति, बदल डाली डीपी…
    Next Article पटना को मिली स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब की सौगात, CM नीतीश ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.