Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
    झारखंड

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara( Rajiv jha) : भारतीय सेना द्वारा हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की गौरवशाली सफलता एवं देश की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुक्रवार को जिला कमेटी के तत्वाधान में जामताड़ा नगर स्थित सुभाष चौक से माँ चंचला चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया।

    इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि पिछले दिनों 22 अप्रैल को जिस तरह से पाकिस्तानी आतंकियों ने हमारे निर्दोष लोगों को धर्म पूछकर मारा था तब से पूरे देश में बदला लेने की मांग उठ रही थी। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाकिस्तान को ललकार कर कहा था कि आतंकी कहीं भी छुपे हों उसको बिल में घुसकर मारा जाएगा। ठीक उसी तरह विगत 7 मई को रात करीब 1 बजे भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के 9 अड्डों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया, जिसमें सैकड़ो आतंकी मारा गया! जिस तरह से पहलगाम में पत्नी के सामने उनके पति को मारकर उनके मांग का सिंदूर पोछा गया था उसीतरह इस ऑपरेशन का नाम भी सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर रखा गया!और पाकिस्तान के घर में घुसकर जिहादियों को धर्म बताकर मारा गया। अनूप राय नें कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना नें पाकिस्तान एयरवेज को भी पूरी तरह से बर्बाद कर दिया, जिससे पाकिस्तान का सेना घबरा गया और पाकिस्तान सेना के अफसर भारतीय सेना के सामने युद्ध रोकने की नाक रगड़ने लगे। तब जाकर भारत तथा पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का निर्णय लिया गया लेकिन भारतीय सेना द्वारा यह भी कहा गया है कि अभी ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है, अगर पाकिस्तान कोई भी गुस्ताखी करता है तो उनके गोली का जवाब भारतीय सेना गोला से देगा। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को सबक सिखा कर पूरे हिंदुस्तान को वीरता का एहसास दिलाया। इसी निमित्त आज जामताड़ा में तिरंगा यात्रा निकाला गया।


    जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक से वीर कुंवर सिंह चौक, बाजार रोड होते हुए माँ चंचला मंदिर चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया!जिसमें नगर के सभी देशभक्त शामिल हुए। मौक़े पर मुख्य रूप से माधवचंद्र महतो, संजय परशुरामका, दुबराज मंडल, मितेश शाह, दिलीप हेमब्रम, सुकुमणि हेमब्रम, सुरेश राय, महेन्द्र मंडल, किरण बेसरा, सुकुमार सरखेल, मनोज गोस्वामी, बबीता झा, प्रदीप राउत, कुणाल सिंह, संतोष सिंह, आकाश साव, भूपेश गुप्ता, राकेश पाल, संजीव दुबे, जीतेन्द्र सिंह, अनूप दास, ब्रजेश राउत, जीत दुबे, सचिन सेन सहित सैकड़ो देशभक्त मौजूद रहें।

    Also read: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा: अभी तो ट्रेलर था पूरा पिक्चर अभी बाकी है…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता बार-बार सेना का कर रहे अपमान, शीर्ष नेतृत्व दे रहा संरक्षण : झामुमो
    Next Article 17 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.