Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कुमार विश्वास की सुरक्षा में तैनात CRPF कमांडो ड्यूटी से हटाए गए, आदेश जारी
    ट्रेंडिंग

    कुमार विश्वास की सुरक्षा में तैनात CRPF कमांडो ड्यूटी से हटाए गए, आदेश जारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : कुमार विश्वास की सुरक्षा में तैनात CRPF कमांडो को कथित रोडरेज घटना की जांच तक ड्यूटी से हटा दिया गया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सीआरपीएफ महानिदेशक एसएल थाओसेन ने घटना की समीक्षा के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि कमांडो द्वारा संभवत: स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसीजर्स का पालन नहीं किया गया है. हालांकि, सूत्रों ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद घटना के सही तथ्य सामने जाएंगे.

    वहीं, कुमार विश्वास की सुरक्षा से हटाए गए कमांडो की जगह दूसरे कमांडो के एक बैच को ड्यूटी पर तैनात किया गया है. दरअसल, हाल ही में गाजियाबाद में हुई रोडरेज की घटना के बाद विभाग की ओर से ये कार्रवाई की गई है. इसकी जानकारी अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को दी.

    डॉक्टर का आरोप- सुरक्षाकर्मियों ने हमला किया

    इस दौरान CRPF ने घटना के बारे में रिकॉर्ड किए गए कुछ वीडियो और कथित पीड़ित और इसमें शामिल सुरक्षाकर्मियों द्वारा दिए गए शुरुआती बयानों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है, इसे कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और कुमार विश्वास के साथ भी साझा किया जाएगा. वहीं, बुधवार को कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों की ओर से एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई थी. बाद में कथित पीड़ित डॉ. पल्लव बाजपेयी ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस से शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनके वाहन को टक्कर मारी गई है और कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने उन पर हमला किया है.

    वहीं, कुमार विश्वास ने X पर एक पोस्ट में कहा कि उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है और उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस शिकायत उनकी सुरक्षा टीम की तरफ से दर्ज कराई गई है. उन्होंने आगे कहा, हालांकि वे डॉक्टर के लिए परेशानी का कारण नहीं थे लेकिन, फिर भी वह उनसे माफी मांगेंगे.

    प्रिय त्रिपाठी जी । मैंने स्वयं उन सज्जन को दोनों तरफ़ से बार-बार गाड़ी बीच में जबरन व आक्रामक तरीक़े से घुसाते देखा। आगे की सुरक्षा गाड़ियों के दो कार पीछे बैठकर मुझे तो बहुत देर से पता चला कि अब वे सज्जन आगे गाड़ी लगाकर नीचे उतर कर बाक़ायदा केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प… https://t.co/UzChe9cYQN

    — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 9, 2023

    क्या है मामला

    दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है, जब कुमार विश्वास 8 नवंबर को गाजियाबाद से अलीगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इस दौरान एक डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि कुछ सशस्त्र कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की है. वहीं, कुमार विश्वास की टीम की ओर से भी थाने में शिकायत कराई गई थी कि उनके काफिले में एक कार घुस गई और उनके वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश की गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने विरोध किया तो, कार चालक ने हमला कर दिया. हालांकि, शुरुआती जांच के बाद पुलिस द्वारा कहा गया था कि हमले के आरोप साबित नहीं हुए हैं.

    इसे भी पढ़ें: दीवाली में इमरजेंसी के लिए फायर बिग्रेड तैयार, इन हेल्पलाइन नंबर का करें इस्तेमाल

    City News CRPF Commando CRPF कमांडो Current News Daily News Johar Live Kumar Vishwas Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज कुमार विश्वास जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBIG BREAKING : ईडी ने साहेबगंज एसपी नौशाद आलम को भेजा समन, 22 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
    Next Article छठ घाटों की रिपेयरिंग का काम शुरू, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    Latest Posts

    बिदल मॉल फायरिंग : जमशेदपुर पुलिस ने जारी की अपराधी की पोस्टर, सूचना देने पर मिलेंगे 1-1 लाख

    September 28, 2026

    बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.