Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अब इस नाम से जाना जायेगा यूपी का ‘फिरोजाबाद’, योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
    ट्रेंडिंग

    अब इस नाम से जाना जायेगा यूपी का ‘फिरोजाबाद’, योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    उत्तर प्रदेश : यूपी के फिरोजानगर का नाम बदलने का योगी सरकार ने ऐलान कर दिया है. फिराजाबद नगर निगम ने गुरूवार को इस बाबत प्रस्ताव भी पारित कर दिया है. सुहाग नगरी और चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोजाबाद अब ‘चंद्रनगर’ के नाम से जाना जायेगा. बता दें कि इससे पहले अलीगढ़ का नाम बदलकर हरि गढ़ करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ था.

    नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्यों का कहना है कि फिरोजाबाद का नाम पहले चंद्रनगर ही था. लिहाजा नाम बदला नहीं गया है, बल्कि पहले रखे गए नाम को वापस सम्मान दिया गया है. बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव था कि फिरोजाबाद का नाम दोबारा चंद्रनगर कर दिया जाए. लिहाजा इसे अब मंजूरी दे दी गई है. नगर से पारित इस प्रस्ताव को अब अंतिम स्वीकृति के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार को भेजा जाएगा. सरकार से मंजूरी मिलते ही फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर हो जाएगा.

    1989 में फिरोजाबाद बना था जिला

    उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी 1989 को फिरोजाबाद जिला बनाया गया था और इसको फिरोजाबाद जिले के नाम से ही जाना गया. हालांकि यूपी में बीजेपी सरकार आने के बाद प्रदेश के जिलों और शहरों के मुगलकालीन नाम बदलने की कवायद तेज हुई है. आगरा, अलीगढ़, गाजीपुर, गाजियाबाद जैसी जगहों के नाम बदलने की मांग उठती रही है. इलाहाबाद का नाम प्रयागराज पहले ही किया जा चुका है. हालांकि शहर का नाम बदलने में 300 से 500 करोड़ रुपये का खर्च आता है.

     जानें फिरोजाबाद का इतिहास

    कहा जाता है कि फिरोजाबाद में राजा चंद्रसेन की रियासत थी. इसलिए इस जगह का नाम चंद्रनगर पड़ा.  मुगल शासन से पहले 1556 ईस्वी में फिरोजाबाद में राजा चंद्रसेन की यहां रियासत हुआ करती थी. राजा चंद्रसेन महल में प्रजा की समस्या सुनने के साथ शहर में गोपनीय ढंग से घूमते हुए जनता के दुख दर्द को समझने  निकलते थे. राजा चंद्रसेन तेजतर्रार योद्धा भी थे. उनकी लोकप्रियता के कारण ही ये चंद्रनगर कहलाया. मौजूदा वक्त में राजा चंद्रसेन का महल खंडहर में बन चुका है और वहां जंगल ही बचा है.

     फिरोजाबाद नाम कैसे पड़ा

    कहा जाता है कि मुगल बादशाह अकबर के सेनापति फिरोजशाह के नाम पर इस शहर का नाम फिरोजाबाद रखा गया. कहा जाता है कि अकबर के नवरत्नों में से एक राजा टोडरमल थे. एक बार वो अपने पितरों का पिंडदान करने जा रहे थे. लेकिन आसफाबाद इलाके में लुटेरों ने उनके काफिले को लूट लिया. इसमें धन दौलत के साथ ऊंट भी लूटे गए.

    टोडरमल ने जब अकबर के दरबार में अपनी कहानी बयां की तो वो आगबबूला हो गए. उन्होंने कहा कि बादशाह अकबर के शासन में उनके ही नवरत्नों से लूट की घटना हो जाना, अपमानजनक है. इस पर अकबर ने सेनापति फिरोज शाह को भेजकर लुटेरों के गिरोहों का भंडाफोड़ किया.फिर फिरोज शाह ने वहीं डेरा डाल दिया और शहर का नाम फिरोजाबाद पड़ गया. फिर फिरोजशाह की मौत के बाद उसका मकबरा यहीं बना.

    इसे भी पढ़ें: बिहार में फिर पकड़ौआ विवाह ! BPSC पास टीचर का पहले किया अगवा, फिर बंदूक की नोंक पर जबरन करा दी शादी

     

    'Chandranagar' ‘चंद्रनगर’ City News Current News Daily News Firozabad Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News Uttar Pradesh Yogi Sarkar आज की खबर उत्तर प्रदेश करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन फिरोजाबाद मुख्य समाचार योगी सरकार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबा एजेंसी के मालिक को अमन सिंह गैंग से खुली धमकी, कहा-गैंग मैनेज नहीं तो अंजाम भुगतने को रहे तैयार
    Next Article लोबिन ने एकबार फिर सरकार के कामकाज पर उठाया सवाल, कहा- गलत नीतियों की वजह से हो रही है पलायन

    Related Posts

    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार?

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.