Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»बालों की समस्याओं का प्राकृतिक समाधान : आयुर्वेद और विज्ञान की जुगलबंदी
    स्वास्थ्य

    बालों की समस्याओं का प्राकृतिक समाधान : आयुर्वेद और विज्ञान की जुगलबंदी

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बालों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आजकल बालों का झड़ना, सफेद होना, रूसी और कमजोर होना जैसी समस्याएं हर उम्र के लोगों को परेशान कर रही हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए विज्ञान और आयुर्वेद दोनों मिलकर प्राकृतिक उपायों को बढ़ावा दे रहे हैं। भृंगराज, अदरक, नीम और दही जैसी प्राकृतिक चीजें बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही हैं।

    भृंगराज : बालों का ‘केशराज’

    आयुर्वेद में भृंगराज को ‘केशराज’ के नाम से जाना जाता है। अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, भृंगराज में मौजूद वेडेलोलैक्टोन, ल्यूटियोलिन और एपिजेनिन जैसे तत्व बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और बालों का झड़ना रोकते हैं। रिसर्च में पाया गया है कि यह पौधा बालों के रोमछिद्रों को सक्रिय करता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और नए बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है।

    अदरक : डैंड्रफ और झड़ने की समस्या का उपाय

    अदरक न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि बालों के लिए भी वरदान है। इसमें मौजूद जिंजरोल तत्व सिर की त्वचा में सूजन और संक्रमण को कम करता है। इससे स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों को पोषण मिलता है और झड़ने की समस्या धीरे-धीरे कम होती है। साथ ही, यह डैंड्रफ को नियंत्रित करने में भी कारगर है।

    नीम : प्राकृतिक जीवाणुनाशक

    नीम को आयुर्वेद में इसके जीवाणुनाशक, फंगलनाशक और सूजनरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। वैज्ञानिक शोध के अनुसार, नीम की पत्तियों में मौजूद क्वेर्सेटिन और निंबोलाइड जैसे तत्व स्कैल्प पर बैक्टीरियल और फंगल ग्रोथ को रोकते हैं। नीम का तेल या पत्तों का लेप डैंड्रफ, खुजली और फंगल इन्फेक्शन से राहत देता है, जिससे बाल स्वस्थ और मजबूत रहते हैं।

    दही : बालों का प्राकृतिक कंडीशनर

    दही न केवल पेट के लिए फायदेमंद है, बल्कि बालों की सेहत के लिए भी कमाल का है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोबायोटिक बैक्टीरिया स्कैल्प की खराब कोशिकाओं को हटाते हैं और बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन करते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि दही स्कैल्प के माइक्रोबायोटा को संतुलित करता है, जिससे डैंड्रफ और खुजली से राहत मिलती है। साथ ही, इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूती और चमक देता है।

    Disclaimer : इस लेख में दी गई जानकारी, सुझाव और सलाह केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। यह किसी भी प्रकार की पेशेवर चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या उपचार से संबंधित निर्णय लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

    Also Read : भारी बारिश के कारण CM नीतीश कुमार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा रद्द, पटना में आपात बैठक

    Natural solution to hair problems: Combination of Ayurveda and Science बालों की समस्याओं का प्राकृतिक समाधान : आयुर्वेद और विज्ञान की जुगलबंदी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट से ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को झटका, जमानत याचिका रद्द
    Next Article  पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ED से मांगा जवाब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.