Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»SIR के बीच भी नगर निकाय चुनाव मार्च से पहले संभव: सचिव
    झारखंड

    SIR के बीच भी नगर निकाय चुनाव मार्च से पहले संभव: सचिव

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नगर निकाय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो रही हैं। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें राज्य के गृह सचिव, डीजीपी, नगर विकास सचिव और सभी जिलों के जिलाधिकारी-एसपी शामिल हुए। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की गई और चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई।

    राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कुछ जिलों द्वारा रिपोर्ट न भेजे जाने पर नाराजगी जताई और सभी जिलों को तुरंत अपनी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। विशेष रूप से गोड्डा, दुमका और सरायकेला-खरसावां जिलों में मतपेटिका की उपलब्धता, मरम्मत और आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी पर जोर दिया गया।

    बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया गया कि चुनाव के लिए आवश्यक व्यय राशि का आकलन कर जिलों को उपलब्ध कराएं। वहीं मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक सुरक्षा बलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

    राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का नगर निकाय चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके साथ ही निर्वाचन कर्मियों, पर्यवेक्षकों और अन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा।

    सचिव ने यह भी कहा कि मेयर और अध्यक्ष के आरक्षण को अंतिम रूप देने के बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग के निर्णय पर आपत्ति दर्ज करने का कोई समय सीमा नहीं होगी।

    हालांकि, आयोग की तत्परता और तैयारियों के आधार पर मार्च 2026 से पहले राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव संपन्न होने की उम्मीद है।

     

    Municipal elections are possible even in SIR before March: Secretary
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछात्रवृत्ति बकाया और अन्य मुद्दों पर JCM ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    Next Article न्यायिक प्रक्रिया पर टिप्पणी बनी विवाद की जड़, झारखंड हाईकोर्ट ने प्रमोद सिंह को भेजा अवमानना नोटिस

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.