Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»स्कूल में बने जल मीनार का विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने किया उद्घाटन
    ट्रेंडिंग

    स्कूल में बने जल मीनार का विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने किया उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2024Updated:January 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा/कोलेबिरा : कोलेबिरा प्रखण्ड अंतर्गत अघरमा पंचायत के संत स्तानिस्लास विद्यालय में विधायक मद से बना डीप बोरिंग एवं जल मीनार निर्माण का उद्घाटन विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने किया. पूर्व में विद्यालय कमिटी के द्वारा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को विद्यालय की समस्याओं को बताया था, जिसमें पेयजल की समस्या भी थी. विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य करने वाले समस्त छात्रों और शिक्षकों को पेयजल के लिए काफी दुर से पानी लेना पड़ता था. विधायक को जैसे ही इस समस्या के बारे में पता चला उन्होंने अविलंब डीप बोरिंग और जलमीनार देने का काम किया. उद्घाटन समारोह में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि यहां पढ़ने वाले सभी छात्र इस देश का भविष्य है. आने वाले दिनों में यहां से पढ़ाई कर बहुत से बच्चे डॉक्टर, इंजीनिर, टीचर, सेना में अधिकारी बनकर देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगें. उनकी शुभकामनाएं हमेशा सभी के साथ है.

    विद्यालय प्रबंधन समिति और वहां उपस्थित गांव वालों ने बताया कि इस जगह पेयजल की बहुत असुविधा होती थी, आज यहां जलमीनार बन जाने से निश्चित तौर पर सभी छात्रों को सुविधा होगी. सभी लोग विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी का आभार प्रकट किया. विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि क्षेत्र के विकास व जनता की समस्याओं को दूर करना मेरी प्राथमिकता है और आगे भी इसी तरह करता रहूंगा. साथ ही नए साल का शुभकामना देते हुए कहा कि हमें आपसी, प्रेम, भाईचारा और सद्भावना का संदेश देता है. नए साल के मौके पर हम एक दूसरे में प्रेम बांटे. गरीबों की मदद करें. मौके पर मौजूद अघरमा पंचायत के पंचायत अध्यक्ष जगजीत केरकेट्टा, अमृत डुंगडुंग, पुर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुनील खड़िया, संत स्तानिस्लास मध्य विद्यालय के शिक्षक राहुल केरकेट्टा,शिक्षिका मंजुला केरकेट्टा, सिस्टर सुषमा मिंज,फा०जैसन डिसूजा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

    इसे भी पढ़ें: बंद पड़े घर से चोरों ने उड़ाये डेढ़ लाख के नगद और गहने

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Simdega Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सिमडेगा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान का निधन, कैंसर से थे ग्रसित
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.