Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»अस्पताल में लगी भयंकर आग, 10 मरीजों की मौ’त, 11 कर्मचारी झुलसे
    देश

    अस्पताल में लगी भयंकर आग, 10 मरीजों की मौ’त, 11 कर्मचारी झुलसे

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2026Updated:March 16, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मेडिकल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Cuttack : ओडिशा के कटक में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आईसीयू में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। घटना के बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    तड़के आईसीयू में लगी आग

    अधिकारियों के मुताबिक आग आज सुबह करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में लगी। बताया जा रहा है कि उस समय वहां गंभीर हालत वाले मरीजों का इलाज चल रहा था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आईसीयू के साथ-साथ आसपास के कुछ वार्डों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अस्पताल में धुआं भरने से मरीजों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

    दमकल टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आईसीयू में भर्ती मरीजों को तेजी से बाहर निकालने का काम किया गया। कुल 23 मरीजों को आनन-फानन में अस्पताल के दूसरे विभागों और वार्डों में शिफ्ट किया गया।

    बचाव के दौरान 11 कर्मचारी झुलसे

    मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए। उन्हें भी तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में अस्पताल के कर्मचारियों, पुलिस और मरीजों के परिजनों ने भी मिलकर मदद की।

    शिफ्टिंग के दौरान हुई कई मौतें

    ओडिशा के सीएममोहन चरण माझी ने बताया कि इस हादसे में सात गंभीर मरीजों की मौत उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट करते समय ही हो गई थी। इसके बाद तीन और मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्रीमुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात भी की।

    शॉर्ट सर्किट की आशंका

    सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है ताकि असली कारण सामने आ सके।

    मृतकों के परिजनों को 25 लाख की सहायता

    सीएम ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्य सरकार ने हर मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

    Also Read : झारखंड विधानसभा में एआई पर गरमाई बहस, सरयू राय ने मांगा सरकार से स्पष्ट रोडमैप

    Breaking news Cuttack Fire Tragedy Cuttack Hospital Accident Fire Rescue Operation health emergency Hospital Fire hospital safety ICU Fire Incident Mohan Charan Majhi Mukesh Mahaling Odisha Government Assistance Odisha News patient deaths SCB Medical College Hospital Short Circuit Incident अस्पताल में आग अस्पताल सुरक्षा आईसीयू आग हादसा एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ओडिशा न्यूज ओडिशा सरकार सहायता कटक अस्पताल हादसा कटक आग हादसा दमकल रेस्क्यू ऑपरेशन ब्रेकिंग न्यूज मरीजों की मौत मुकेश महालिंग मोहन चरण मांझी शॉर्ट सर्किट हादसा हेल्थ इमरजेंसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में एआई पर गरमाई बहस, सरयू राय ने मांगा सरकार से स्पष्ट रोडमैप
    Next Article चुटिया शिव मंडा पूजा समिति की नई टीम तैयार, राजकुमार महतो को बने अध्यक्ष

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026
    क्राइम

    नॉर्थईस्ट के परिवारों के मन में एक ही सवाल है, क्या वे दिल्ली में सुरक्षित हैं? : राहुल गांधी

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

    September 8, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी अधिकारों पर दिल्ली में बड़ा सम्मेलन : जस्टिस मदन लोकुर ने कहा, छोटे-छोटे मुकदमों से परेशान है देश का आदिवासी समाज

    September 8, 2026
    Latest Posts

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.