Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा में एआई पर गरमाई बहस, सरयू राय ने मांगा सरकार से स्पष्ट रोडमैप
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा में एआई पर गरमाई बहस, सरयू राय ने मांगा सरकार से स्पष्ट रोडमैप

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन सोमवार को सदन में सरकारी सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान विधायक सरयू राय ने सरकार से पूछा कि राज्य में सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई तकनीक के उपयोग को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं। प्रश्न के जवाब में सरकार की ओर से मंत्री दीपक बिरुआ ने बताया कि राज्य सरकार इस दिशा में पहल कर रही है और आने वाले समय में एआई तकनीक के बेहतर उपयोग की योजना पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग स्तर पर एआई के इस्तेमाल को लेकर एक बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक के बाद सरकार की तैयारी और आगे की कार्ययोजना स्पष्ट हो जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार नई तकनीकों को अपनाने के लिए गंभीर है। सार्वजनिक सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए एआई के संभावित उपयोगों पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में विशेषज्ञों और संबंधित विभागों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं।

    हालांकि मंत्री के जवाब से विधायक सरयू राय संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस दिशा में सरकार की ओर से कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है। सिर्फ बैठक की बात कहना काफी नहीं है। सरकार को एआई के इस्तेमाल पर स्पष्ट नीति और ठोस कार्ययोजना सामने लानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रशासनिक कामकाज, नागरिक सेवाओं और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एआई के उपयोग को लेकर राज्य सरकार एक स्पष्ट रोडमैप तैयार करे। उनका कहना था कि अगर तकनीक का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार लाया जा सकता है।

    इस पर मंत्री दीपक बिरुआ ने दोबारा कहा कि सरकार इस विषय को गंभीरता से ले रही है। बैठक के बाद एआई के उपयोग को लेकर विस्तृत योजना सामने लाई जाएगी। सरकार का लक्ष्य नई तकनीक के सहारे सरकारी सेवाओं को अधिक तेज, प्रभावी और नागरिकों के लिए आसान बनाना है।

    Also Read : चक्रधरपुर रेलवे अंडरपास में जल्द होगी बेहतर रोशनी, ईद से पहले लाइटिंग की पूरी तैयारी

    Debate over AI Heats Up in Jharkhand Assembly; Saryu Roy Demands Clear Roadmap from Government झारखंड झारखंड विधानसभा में एआई पर गरमाई बहस सरयू राय ने मांगा सरकार से स्पष्ट रोडमैप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर रेलवे अंडरपास में जल्द होगी बेहतर रोशनी, ईद से पहले लाइटिंग की पूरी तैयारी
    Next Article अस्पताल में लगी भयंकर आग, 10 मरीजों की मौ’त, 11 कर्मचारी झुलसे

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.