Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गोड्डा में बड़ा हादसा : सड़क से 40 फीट नीचे एमजीआर ट्रैक पर गिरा हाइवा, रेल यातायात बाधित
    झारखंड

    गोड्डा में बड़ा हादसा : सड़क से 40 फीट नीचे एमजीआर ट्रैक पर गिरा हाइवा, रेल यातायात बाधित

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2026Updated:February 23, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाइवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में भोरे-भोर एक बड़ा हादसा हो गया। तेलगामा के पास महागामा-ललमटिया मार्ग से गुजर रहा एक हाइवा अचानक सड़क से करीब 40 फीट नीचे जा गिरा और सीधे एनटीपीसी की डाउनलाइन एमजीआर (MGR) एमटी ट्रैक पर जा पहुंचा। हादसे में हाइवा के चालक और उपचालक दोनों घायल हो गए हैं। घटना के समय ट्रैक पर कोयला लेने के लिए एक रैक गुजर रही थी, जिससे कुछ देर के लिए रेलखंड में यातायात भी बाधित हो गया।

    रेलिंग तोड़कर सीधे ट्रैक पर गिरा ट्रक

    बताया जा रहा है कि महागामा की ओर से आ रहा हाइवा अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नीचे ट्रैक पर जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। राहगीरों ने जब चालक की चीख-पुकार सुनी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर बचाव कार्य शुरू किया गया।

    चालक ट्रेन के बोगी के नीचे, उपचालक गाड़ी में फंसा

    हादसे के दौरान चालक लालू कुमार ट्रक से दूर जाकर ट्रेन के बोगी के नीचे फंस गए थे। वहीं उपचालक मनीष कुमार गाड़ी के अंदर ही फंसे रहे। ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। उन्होंने चालक लालू कुमार को ट्रेन के बोगी के नीचे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। उपचालक को निकालना आसान नहीं था। वह काफी देर तक गाड़ी में फंसे रहे।

    एनटीपीसी की रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

    सुबह होते ही एनटीपीसी की रेस्क्यू टीम सुभाशीष बनर्जी के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे उपचालक मनीष कुमार को बाहर निकाला और उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। रेस्क्यू टीम के प्रमुख सुभाशीष बनर्जी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत रवाना हो गई थी। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    रेल यातायात प्रभावित, जांच शुरू

    हादसे के बाद कुछ समय के लिए रेलखंड में आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि प्रशासन और एनटीपीसी की टीम ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गिरा, लेकिन पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

    Also Read : निकाय चुनाव 2026 : 11 बजे तक मेदिनीनगर में 22.49% और छतरपुर में 22.94% हुई VOTING

    accident news assistant driver injured coal rack driver injured Godda Hiva accident Lalmatia police station Mahagama MGR track NTPC rail traffic disrupted railway track rescue operation Road Accident Roshan Kumar Singh Subhashish Banerjee Telgama उपचालक घायल एनटीपीसी एमजीआर ट्रैक कोयला रैक गोड्डा चालक घायल तेलगामा दुर्घटना खबर महागामा रेल यातायात बाधित रेलवे ट्रैक रेस्क्यू ऑपरेशन रौशन कुमार सिंह ललमटिया थाना सड़क हादसा सुभाशीष बनर्जी हाइवा दुर्घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह निकाय चुनाव 2026 : वार्ड 18 के बूथ नंबर 1 पर मारपीट और पथराव
    Next Article गिरिडीह के वार्ड 27 के बूथों में हिंसक झड़प, चार लोग घायल, पुलिस ने चटकाई लाठियां

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : सीजीएल पेपर लीक दबाने के लिए क्या पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने संतोष मस्ताना को भिजवाया था जेल?

    September 8, 2026
    आदिवासी

    गुवा गोलीकांड के 46 साल : जिस खून से झारखंड आंदोलन को मिली नई धार

    September 8, 2026
    Latest Posts

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026

    नॉर्थईस्ट के परिवारों के मन में एक ही सवाल है, क्या वे दिल्ली में सुरक्षित हैं? : राहुल गांधी

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.