Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम और आसपास के क्षेत्रों में मतदान का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के मतदाता अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले रहे हैं। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला कि सुबह 11 बजे तक मतदान का रुझान सामने आ गया है।
सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत
सुबह 11 बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि मेदिनीनगर नगर निगम में 22.49% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, विश्रामपुर में यह प्रतिशत 24.80% रहा, हुसैनाबाद ने सबसे आगे रहकर 28.02% मतदान दर्ज किया, हरिहरगंज में 23.89% और छतरपुर में 22.94% मतदाता अपना वोट डाल चुके थे। इन आंकड़ों से साफ दिख रहा है कि हुसैनाबाद में मतदान सबसे ज्यादा सक्रिय रहा, जबकि छतरपुर और मेदिनीनगर में शुरुआत थोड़ी धीमी रही।
प्रशासन की कड़ी निगरानी
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त है। अधिकारी और पुलिसकर्मी हर बूथ पर तैनात हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हो। प्रशासन ने मतदाताओं से भी अपील की है कि वे धैर्य रखें और अपनी बारी का इंतजार करें।
Also read : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने डाला वोट, जनता से बढ़चढ़ कर मतदान की अपील
Also read : विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट, शादी के लाल जोड़े में पहुंची बूथ

