Hazaribagh : जिला जनसंपर्क कार्यालय, हजारीबाग की जानकारी के अनुसार, आज आयोजित नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 में प्रातः 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 18.2% दर्ज किया गया है। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से जारी है और निर्वाचन अधिकारी सभी केंद्रों पर सुचारू मतदान सुनिश्चित करने में लगे हुए हैं। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है।
Also Read : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने डाला वोट, जनता से बढ़चढ़ कर मतदान की अपील

