Ranchi : रांची में नगर निगम चुनाव के दौरान मतदान का माहौल बना हुआ है। इसी बीच राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने संत अजय मिडिल स्कूल, दहिसोत बनहोरा स्थित मतदान केंद्र संख्या 6 पर वोट डाला।
मंत्री ने कहा कि मतदान सिर्फ अधिकार ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भागीदारी करें।
आम जनता से अपील
मतदान के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कहा, “शहर की सरकार चुनने का यह लोकतांत्रिक माध्यम है। लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर अपने क्षेत्र के लिए ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें जो शिक्षित, अनुभवी, दूरदर्शी और शहर को विकसित बनाने की सोच रखता हो।” उनका यह संदेश खासतौर पर युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं के लिए प्रेरणादायक रहा।
Also Read : विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट, शादी के लाल जोड़े में पहुंची बूथ


