Giridih (Goswami Nareshnath) : गिरिडीह में सोमवार को नगर निकाय चुनाव के बीच वार्ड नंबर 18 के बूथ नंबर 1 पर माहौल कुछ ज्यादा ही गर्म हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुँच गया।
पथराव और अफरा-तफरी का माहौल
सूत्रों के अनुसार झगड़े के दौरान पथराव भी हुआ। बूथ पर मौजूद लोग और मतदाता चौंकते रह गए। हंगामे ने ऐसा रूप ले लिया कि अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि वार्ड शिवम आजाद और राजू खान के समर्थकों के बीच नोक झोंक हुई है.
मतदाताओं को धमकाया, सड़क जाम कर विरोध जताया
घटना के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर मतदाताओं को रोककर उनके साथ मारपीट और धमकी दी। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण कुछ समय के लिए यातायात ठप हो गया और दोनों तरफ लंबी वाहनों की कतार लग गई।
पुलिस और प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाया
हालांकि सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डीएसपी आबिद खान समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान पहुंचे और स्थिति को तुरंत लोगों को खदेड़ते हुए नियंत्रण में कर लिया है।
Also Read : निकाय चुनाव 2026 : 11 बजे तक मेदिनीनगर में 22.49% और छतरपुर में 22.94% हुई VOTING


