Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»प्यार उम्र नहीं देखता है साहेब, 1994 बैच के इंस्पेक्टर पर महिला का आरोप
    ट्रेंडिंग

    प्यार उम्र नहीं देखता है साहेब, 1994 बैच के इंस्पेक्टर पर महिला का आरोप

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2023Updated:November 25, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     

    रांची : प्यार अंधा होता है. वो न तो उम्र देखता है, न जात-पात. लेकिन, जब प्यार का साइड इफेक्ट होता है तो सारे अपने बेगाने हो जाते है. एक-दूसरे के साथ जिने मरने का कसम खाने वाले अचानक दुश्मन बन जाते है. ऐसा ही एक मामला राजधानी रांची से प्रकाश में आया है. महिला ने यह आरोप रांची के 1994 बैच के एक थानेदार पर लगाया है. इतना ही नहीं महिला ने थाना प्रभारी के खिलाफ सिटी एसपी राजकुमार मेहता से शिकायत की और थानेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. महिला ने 14 नवंबर को यह आवेदन देकर सिटी एसपी के पास शिकायत की. लेकिन, अभी तक इस मामले में कार्रवाई या जांच के नाम पर कोई कदम नहीं उठाया गया.

    कैसे हुई महिला और थानेदार की मुलाकात

    पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार महिला की शादी की बात जून 2022 में चल रही थी. इसी दौरान महिला के घरवालों ने एक लाख ग्यारह हजार रुपये छेका के तौर पर लड़के वाले को दी. फिर अचानक किसी कारण से शादी टूट गयी और लड़के वाले ने पैसा भी लौटाने से इंकार कर दिया. फिर महिला न्याय की खातिर थाना पहुंची. जहां महिला की मुलाकात थानेदार से हुई. फिर थानेदार ने महिला की पूरी बात सुनकर उसके पैसे लड़के वाले से दिलवाया और फिर धीरे-धीरे महिला और थानेदार की बातचीत का सिलसिला शुरु हुआ.

    थानेदार ने खुद की उम्र 48 बताकर महिला से बढ़ाई दोस्ती

    सिटी एसपी को दिए आवेदन के अनुसार महिला और थानेदार की दोस्ती धीरे-धीरे बढ़ते चला और प्यार में बदल गया. थानेदार का महिला के घर में आना-जाना शुरु हो गया. दोनों की मोबाइल पर बातचीत शुरु हुई. फिर थानेदार दिसंबर 2022 को महिला के घर पहुंचे. महिला घर में अकेले थी. थानेदार ने महिला के घर में पानी पिया और फिर पहली बार दोनों का प्यार परवान चढ़ा. इसके बाद यह सिलसिला जारी रहा.

    अचानक थानेदार ने बातचीत करना बंद किया महिला से

    महिला ने आवेदन में जो लिखा है उसके अनुसार थानेदार ने शादी की बात कहकर संबंध बढ़ाए. फिर मामला जब ज्यादा बढ़ गया तो थानेदार ने बातचीत करना बंद कर दिया. बातचीत बंद करने से पूर्व दोनों की बात व्हाट्सअप कॉल पर होती थी. फिर थानेदार ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया और धमकी भी दे डाला की मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगी. अभी मुझे पहचानती नहीं कि मैं कौन हूं. इसके बाद महिला न्याय की खातिर सिटी एसपी को लिखित शिकायत की.

    इसे भी पढ़ें: बढ़ते अपराध को लेकर 2 दिसंबर को जन आक्रोश रैली, विधायक राज सिन्हा के साथ व्यवसायी देंगे धरना

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएसडीजेएम दीपक कुमार साहू को दी गई विदाई, न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव को सौंपा प्रभार
    Next Article … और राजर्षि मोदी ने यहां पर स्थापित किया दुनिया का सबसे बड़ा श्रीयंत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

    August 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    Latest Posts

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासत कर रही भाजपा, झारखंड की खनिज संपदा पर नजर बर्दाश्त नहीं: विनोद पांडेय

    August 16, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन: दो दौर की बातचीत बेनतीजा, अब 17 अगस्त को फिर वार्ता

    August 16, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    August 16, 2026

    खान खनिज बिल: 70 हजार करोड़ से ज्यादा का सवाल? झारखंड, ओडिशा समेत राज्यों के खनिज राजस्व पर संकट?

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.