Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर
    झारखंड

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 16, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन रविवार, 16 अगस्त को 23वें दिन में प्रवेश कर गया. आंदोलन के बीच JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के तहत चार और छात्र भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. इनमें राजबल प्रसाद, उदय मेहता, राजीव कुमार कुशवाहा और उदय मंडल शामिल हैं.

    चार छात्रों के नए सिरे से अनशन पर बैठने से आंदोलनकारियों का सरकार पर दबाव और बढ़ गया है. छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच, विवादित परीक्षाओं को रद्द करने और JPSC-JSSC की परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलनकारी CBI जांच की मांग भी लगातार उठा रहे हैं.

    14 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र महतो

    छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पहले से ही भूख हड़ताल पर हैं. आंदोलनकारियों के मुताबिक, वह 14 दिनों से अनशन पर हैं और तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के सदर अस्पताल में भर्ती हैं. 15 अगस्त को महतो ने अस्पताल से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया. इस दौरान धक्का-मुक्की में सीने में चोट लगने का आरोप उन्होंने लगाया है. पुलिस की ओर से उन्हें रोकने के पीछे उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति और चिकित्सकीय सलाह का हवाला दिया गया.

    आंदोलन की आगे की रणनीति पर भी ऐलान

    आंदोलनकारी छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया है. इससे पहले 16 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले दहन की घोषणा की गई थी. छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा.
    वहीं, सरकार की ओर से भर्ती परीक्षा व्यवस्था में सुधार और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए कई सुधारों की बात कही. इसके बावजूद छात्रों और सरकार के बीच प्रमुख मांगों को लेकर गतिरोध बना हुआ है.

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘अटल’ क्यों थे अटल बिहारी वाजपेयी?

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    August 16, 2026

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    कोलकाताः टीएमसी कार्यालय में सुसाइड करनेवाले आशीष बनर्जी कौन हैं?

    August 16, 2026

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.