Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लोकसभा चुनाव : तीन राज्यों में बीजेपी ने उतारे स्टार प्रचारक, बिहार से अश्वनि चौबे, तो पं. बगाल से मिथुन चक्रवर्ती सूची में, देखें पूरी लिस्ट
    ट्रेंडिंग

    लोकसभा चुनाव : तीन राज्यों में बीजेपी ने उतारे स्टार प्रचारक, बिहार से अश्वनि चौबे, तो पं. बगाल से मिथुन चक्रवर्ती सूची में, देखें पूरी लिस्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने तीन राज्यों में स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में कई ऐसे नाम हैं जिन्हें टिकट तो नहीं मिला है लेकिन वे इस सूची में शामिल हैं.

    Lok Sabha Elections 2024 | BJP releases star campaigners including PM Modi, Amit Shah, JP Nadda, and Yogi Adityanath for Bihar. pic.twitter.com/1aepSTBzYr

    — ANI (@ANI) March 26, 2024

    बिहार से अश्वनि चौबे भी स्टार प्रचारक

    बिहार से अश्विनी चौबे स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं. वहीं सैयद शाहनवाज हुसैन अन्य चुनावों की तरह इस चुनाव में भी बिहार से स्टार प्रचारक बने हैं. प्रमुख केंद्रीय नेताओं के अलावा बिहार से सुशील कुमार मोदी, मंगल पांडे, संजय जयसवाल, रेनू देवी, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनिल शर्मा, निवेदिता सिंह और निक्की हेम्ब्रेन जैसे नेता भी शामिल हैं. वहीं, पिछले 10 साल से दिल्ली के सांसद और भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी बिहार के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बिहार में स्टार प्रचारक बन गये हैं.

    पश्चिम बंगाल से मिथुन चक्रवर्ती और अमित मालवीय  बने स्टार प्रचारक

    पश्चिम बंगाल बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण राज्य है जहां पार्टी अपने सांसदों की संख्या बढ़ाना चाहती है. इसलिए बीजेपी की ओर से जारी पश्चिम बंगाल के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय का नाम भी शामिल है. पीएम मोदी और प्रमुख केंद्रीय नेताओं के अलावा शुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, स्वपन दास गुप्ता, मुफुजा खातून, रुद्रनील घोष, अमिताभ चक्रवर्ती, सुकुमार राय, सिद्धार्थ तिर्की, देवश्री चौधरी समेत कई बड़े नेता पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारक बनेंगे.

    नरोत्तम मिश्रा भी मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारक हैं

    बीजेपी ने मध्य प्रदेश से जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उसमें राज्य के पूर्व गृह मंत्री और विधानसभा चुनाव हारे नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हैं. इसके साथ ही दूसरे राज्यों के कई मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में बीजेपी के स्टार प्रचारक बन गए हैं. मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस भी स्टार प्रचारक हैं. कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए सुरेश पचौरी भी बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं.

    इसे भी पढ़ें: अमेरिका में भी खूब उड़े रंग-गुलाल : न्यूयॉर्क में लोगों ने खेली जमकर होली, भारतीय पकवानों का लिया आनंद

    Ashwani Choubey Bihar Bjp City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Lok Sabha elections Main News Mithun Chakraborty News Headline Star Campaigner Today's News अश्वनि चौबे आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिहार बीजेपी मिथुन चक्रवर्ती मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव सिटी न्यूज स्टार प्रचारक स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका में भी खूब उड़े रंग-गुलाल : न्यूयॉर्क में लोगों ने खेली जमकर होली, भारतीय पकवानों का लिया आनंद
    Next Article बाल्टीमोर हादसे में लापता 6 लोगों की मौत, सर्च ऑपरेशन रोका गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.