Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 11:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बाल्टीमोर हादसे में लापता 6 लोगों की मौत, सर्च ऑपरेशन रोका गया
    ट्रेंडिंग

    बाल्टीमोर हादसे में लापता 6 लोगों की मौत, सर्च ऑपरेशन रोका गया

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    न्यूयॉर्क : अमेरिका में मैरीलैंड के बाल्टीमोर में सोमवार देर रात एक मालवाहक जहाज के एक बड़े पुल से टकराकर नदी में गिरने के बाद लापता हुए सभी छह लोगों को मृत मान लिया गया है और उनके लिए तलाशी अभियान अगले दिन तक के लिए रोक दिया गया. मैरीलैंड के गवर्नर ने कहा कि जहाज के चालक दल ने फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकराने से पहले एक चेतावनी संदेश जारी किया था, जिससे अधिकारियों को पुल पर वाहनों की संख्या सीमित करने में मदद मिली.

    जहाज पुल के एक खंभे से टकरा गया, जिससे ढांचा कुछ ही सेकंड में ढहकर नदी में गिर गया. इसी दौरान जहाज में आग लग गई और उसमें से काला धुआं निकलने लगा. किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. मैरीलैंड राज्य के पुलिस अधीक्षक कर्नल रोलैंड एल. बटलर जूनियर ने मंगलवार शाम को कहा कि लापता लोगों की तलाश रोक दी गई है और गोताखोर बुधवार सुबह 6 बजे घटनास्थल पर लौटेंगे जब नदी की रात भर की चुनौतीपूर्ण स्थिति में सुधार होगा.

    कैसे हुआ ये हादसा

    जहाज स्थानीय समयानुसार देर रात करीब डेढ़ बजे बाल्टीमोर में ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ के एक खंभे से टकरा गया. राज्य के परिवहन मंत्री पॉल विडेफेल्ड ने कहा कि छह लोग, जिनका अभी भी पता नहीं चल पाया है, पुल पर गड्ढे भरने वाले निर्माण दल का हिस्सा थे. श्रमिकों को काम पर रखने वाली कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार दोपहर को कहा कि नदी की गहराई और दुर्घटना के बाद से समय की लंबाई को देखते हुए लापता लोगों को मृत मान लिया गया है.

    ब्राउनर बिल्डर्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष जेफरी प्रिट्जकर ने कहा कि जब पुल ढहा तो कर्मचारी उसके बीच में काम कर रहे थे. हालांकि, अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है. बचावकर्मियों ने दो लोगों को नदी से निकाला, जिनमें से एक का अस्पताल में इलाज किया गया और कुछ घंटों के बाद उसे छोड़ दिया गया. कई गाड़ियां भी नदी में गिर चुकी हैं.

    America Baltimore Baltimore Incident foreign johar live news Maryland New York Trending News अमेरिका जोहार लाइव न्यूज़ ट्रेंडिंग न्यूज न्यूयॉर्क बाल्टीमोर बाल्टीमोर हादसा मैरीलैंड विदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव : तीन राज्यों में बीजेपी ने उतारे स्टार प्रचारक, बिहार से अश्वनि चौबे, तो पं. बगाल से मिथुन चक्रवर्ती सूची में, देखें पूरी लिस्ट
    Next Article छत्तीसगढ़: सुरक्षाबल के साथ मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, शव बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    रांची के टाटीसिल्वे में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

    April 19, 2026
    झारखंड

    रांची में JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 शुरू, 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

    April 19, 2026
    क्राइम

    नक्सली संगठन के नाम पर ईंट कारोबारी से मांगी 10 लाख की लेवी, परिवार में दहशत

    April 19, 2026
    Latest Posts

    गढ़वा में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, 61 ट्रैक्टर बालू जब्त

    April 19, 2026

    रांची के टाटीसिल्वे में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

    April 19, 2026

    रांची में JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 शुरू, 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

    April 19, 2026

     झारखंड में बढ़ी भीषण गर्मी, तापमान 40°C के पार जाने की आशंका

    April 19, 2026

    नक्सली संगठन के नाम पर ईंट कारोबारी से मांगी 10 लाख की लेवी, परिवार में दहशत

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.