Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 11:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को वृद्धि और रवि योग में धूमधाम से मनाई जाएगी
    धर्म/ज्योतिष

    कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को वृद्धि और रवि योग में धूमधाम से मनाई जाएगी

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जन्माष्टमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भगवान श्री हरि विष्णु के अवतार, सोलह कलाओं में निपुण भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव इस वर्ष 16 अगस्त को वृद्धि और रवि योग के शुभ संयोग में पूरे देश और विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, जिसे हर साल जन्माष्टमी के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।

    शुभ मुहूर्त :

    प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्रा के अनुसार इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात्रि 12:58 बजे शुरू होगी और 16 अगस्त को रात्रि 10:29 बजे समाप्त होगी। इस दौरान भक्त लड्डू गोपाल की विधि-विधान से पूजा करेंगे और मध्यरात्रि में उनके जन्म का उत्सव मनाएंगे।

    कैसे करें भगवान को प्रसन्न :

    भगवान कृष्ण को भाव और प्रेम से प्रसन्न किया जा सकता है। भक्तों को श्रद्धापूर्वक स्वच्छता के साथ पूजा करनी चाहिए। घर के मंदिर को फूल-मालाओं से सजाएं, लड्डू गोपाल को स्नान कराकर साफ वस्त्र पहनाएं और उनका श्रृंगार करें। उन्हें झूले में विराजमान करें। भक्तों को जन्माष्टमी के दिन फलाहार या सात्विक भोजन करना चाहिए। पूजा में माखन-मिश्री, तुलसी दल, खीरा, पंचामृत और गाय के दूध से बनी खीर अर्पित करें। साथ ही, भगवान के भजन सुनें और दूध से बने प्रसाद का वितरण करें।

    दान और सेवा का महत्व :

    जन्माष्टमी के अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना शुभ माना जाता है। गायों की सेवा करें और उन्हें हरा चारा खिलाएं। भगवान कृष्ण के प्रति श्रद्धा और समर्पण से की गई यह पूजा निश्चित रूप से फलदायी होगी।

    प्रसिद्ध ज्योतिष
    आचार्य प्रणव मिश्रा
    आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
    8210075897

    Also Read : BREAKING : 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढ़ेर

    Krishna Janmashtami will be celebrated with great pomp on August 16 in Vriddhi and Ravi Yoga कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को वृद्धि और रवि योग में धूमधाम से मनाई जाएगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 06 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अक्षय तृतीया: इन वस्तुओं का दान करने से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

    April 19, 2026
    झारखंड

    पाकुड़ में हनुमान जयंती की धूम, भव्य शोभायात्रा और अखंड रामचरितमानस पाठ शुरू

    April 2, 2026
    ट्रेंडिंग

    चैती छठ का आज तीसरा दिन, संध्या अर्घ्य पर बना दुर्लभ संयोग, घाटों पर उमड़ेगी आस्था

    March 24, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ में खराब रिजल्ट पर 12 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोका गया

    April 26, 2026

    खूंटी में डकैती की नाकाम कोशिश : पिता-पुत्र ने दबोचा डकैत, बेटे को लगी गोली

    April 26, 2026

    पलामू में जमीन कारोबारी की अपहरण के बाद ह’त्या, इलाके में सनसनी

    April 26, 2026

    जमीनी संगठन को धार देने में जुटी JMM, गांव-गांव तक पकड़ मजबूत करने की बनी रणनीति

    April 26, 2026

    4 से 10 मई तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह, झारखंड के अस्पतालों में होगी फायर ड्रिल और ऑडिट

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.