Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जानिए! तीज का व्रत क्यों होता है महिलाओं के लिए खास
    ट्रेंडिंग

    जानिए! तीज का व्रत क्यों होता है महिलाओं के लिए खास

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2023Updated:September 11, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुस्कान/ अनु

    रांची  : तीज का त्योहार महिलाओं के लिए खास होता है. पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर 2023, सोमवार को है. इस दिन सौभाग्यवती महिलाएं अपने सुहाग को अखंड बनाए रखने के लिए व्रत करती हैं. अविवाहित युवतियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन उपवास करती हैं. हरतालिका तीज को मनाने का एक कारण माता पार्वती और भगवान शिव हैं.

    क्यों मनाया जाता है तीज का त्योहार

    तीज के व्रत के पीछे शिवजी और पार्वती के फिर से मिलने की कथा है. कहा जाता है कि शिव को पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने 107 जन्म लिए और 108 वे जन्म में कठोर तप के बाद उन्हें शिवजी पति के रूप में मिले थे. तभी से महिलाएं सौभाग्यवती वर के लिए शिव-पार्वती की पूजा कर व्रत रखती है. ये निर्जला व्रत होता है तीज के त्यौहार पर महिलाएं सोलह सिंगार कर तैयार होती है और अपने मायके से आए हुए वस्त्र पहनती हैं. इस दिन महिलाएं मेहंदी रचाती हैं.  इस दिन घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनते हैं जैसे की गुजिया, अनरसा आदि. नव विवाहित महिला अपनी पहली तीज अपने मायके जाकर मनाती है.

    ऐसे मनायी जाती है हरतालिका तीज

    हरतालिका तीज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें. फिर हाथ में जल लेकर व्रत करने का संकल्प करें. माता पार्वती, शिव जी और गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमाएं बनाकर एक चौकी पर स्थापित करें. देवी पार्वती को वस्त्र, चुनरी और अन्य श्रृंगार के सामान से तैयार करें. फिर फूल, धूप, चंदन अर्पित करें. शिव जी को भांग, धतूरा और सफेद फूल अर्पित करें. पूरा दिन निर्जला उपवास के बाद रात में भजन कीर्तन और फिर मुहूर्त पर पूजा करें.

    नये नये मेहंदी का डिजाईन

    मार्केट में अर्टीफ़िशियल मेहंदी का ट्रेंड हैं. फ्लोरल मेहंदी, ट्रेंडी डिजाईन, झालर मेहँदी, अरबिक डिजाईन, सिंपल डिजाईन, फूल पत्ती बेल डिजाईन आदि.

    कपड़ों का बदला ट्रेंड

    अब महिलाओं को ट्रेंडी साड़ियां ज्यादा आकर्षित करती हैं. इनमें बंदनी, कॉटन, फ्रील, शिफॉन, ऑरगेंजा, सिल्क साड़ी महत्वपूर्ण है.

    हरतालिका तीज की पूजा सामग्री

    महिलाएं श्रृंगार का सामान समेत एक डलिया चढ़ाती हैं.जिसमे आलता, चूड़ी, बिंदी, सिन्दूर,कंघी,आयना, मेहँदी, काजल सहित एक ब्लाउज पीस होता है.

    पूजा की सामग्री

    पूजा के सामग्री में सुखा नारियल, कलश, बेलपत्र, शमी का पत्ता, केले का पत्ता, धतूरे का फल, घी, शहद, गुलाल, चंदन, मंजरी, कलावा, इत्र, पांच फल, सुपारी, अक्षत, धूप, दीप, कपूर, गंगाजल, दूर्वा और जनेऊ आदि का इस्तेमाल होता हैं.

     

    कपड़ों का ट्रेंड जोहार लाइव शिव पार्वती हरितालिका तीज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरप्शन का अड्डा बना झारखंड वन विभाग, 100 करोड़ का अता-पता नहीं
    Next Article जमशेदपुर की दो नाबालिग लड़कियों को राजस्थान में बेचा, परिजनों ने एसएसपी से लगाई गुहार

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.