Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 9, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    \गुमला पुलिस ने अंतरराज्यीय कोरई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी झारखंड समेत कई राज्यों में चोरी, छिनतई और लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. इनके पास से सोना-चांदी, नकदी, हथियार, गोलियां और लॉक तोड़ने के लिए इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं.

    बना रहे थे लूट का प्लान

    पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त को एसपी गुमला को सूचना मिली थी कि पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबिरा रोड स्थित सुमित केसरी के ईंट भट्ठे के सामने पहाड़ पर 6-7 संदिग्ध किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसडीपीओ बसिया के नेतृत्व में SIT गठित की गई. टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों की तलाशी ली, जिसमें अवैध हथियार और गोलियां बरामद हुईं. मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पालकोट थाना कांड संख्या 35/26 और घाघरा थाना कांड संख्या 39/26 में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी मिली. इसके आधार पर इन दोनों मामलों में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया.

    12 लाख के आभूषण लूट मामले से जुड़ाव

    पालकोट थाना कांड संख्या 35/26 में गिरफ्तार दो आरोपियों पर करीब 12 लाख रुपये के आभूषण लूट की घटना में शामिल होने का आरोप है. वहीं घाघरा थाना कांड संख्या 39/26 में गिरफ्तार दो अन्य आरोपी भी पुलिस जांच में इस मामले से जुड़े पाए गए हैं.

    सोना, चांदी और हथियार बरामद

    पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 69.9 ग्राम सोना, 1.340 किलोग्राम चांदी और 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. इसके अलावा एक देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा, अलग-अलग बोर की 11 गोलियां, सात मोबाइल फोन और दो मास्टर की बरामद की गई हैं. मास्टर की का इस्तेमाल डिक्की और अन्य लॉक तोड़ने के लिए किया जाता था.

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का संबंध ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरई क्षेत्र से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह से है. जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्यों ने अलग-अलग राज्यों में चोरी, छिनतई और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है.

    गिरफ्तार आरोपियों में आर अर्जुन उर्फ अवला अर्जुन, अक्षय कबाड़ी, येशु दास, किशुन दास, अवला शेखर, अर्जुन दास, माईकेल सावन, मनोज दास, भोला दात्त, करण नेताम और मेकला येशु शामिल हैं. इनमें अधिकांश आरोपी ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरई थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि करण नेताम छत्तीसगढ़ और मेकला येशु आंध्र प्रदेश का निवासी बताया गया है.

    पुलिस ने कहा है कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और शेष सामान की बरामदगी के लिए SIT की टीमें विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही हैं.

    Also Read: झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    कोरई गैंग गुमला पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक
    Next Article JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Latest Posts

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.