Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»47 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले किंग खान करते है सिर्फ 6 को फॉलो…जानें कौन हैं ये
    मनोरंजन

    47 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले किंग खान करते है सिर्फ 6 को फॉलो…जानें कौन हैं ये

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2025Updated:April 2, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार, शाहरुख खान, के नाम से हमें कई यादें और कई फिल्में याद आती हैं। उनकी अदाकारी, उनकी रोमांटिक फिल्में, उनकी कॉमेडी और उनकी एक्शन फिल्में – हर एक चीज़ में वो अपने आप को एक अलग ही मुकाम पर ले जाते हैं। लेकिन शाहरुख खान के बारे में एक बात जो हमें बहुत कम पता है, वो है उनकी इंस्टाग्राम फॉलो लिस्ट। इस प्लेटफॉर्म पर शाहरुख खान को 47.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और शाहरुख सिर्फ 6 को जी हां, शाहरुख खान इंस्टाग्राम पर केवल 6 लोगों को फॉलो करते हैं और ये 6 लोग उनके परिवार और करीबी दोस्तों में से हैं।

    आइए जानते हैं कि ये 6 लोग कौन हैं और शाहरुख खान के साथ उनका क्या रिश्ता है।

    सुहाना खान और आर्यन खान

    शाहरुख खान एक शानदार पिता हैं। वो अपने तीनों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। इस बात को साबित करने से वो कभी नहीं चूके हैं। अपनी बेटी सुहाना के वो काफी करीब हैं। एक्टर कहते भी हैं कि वो उनकी लाडली हैं। इसी वजह से वो अपनी बेटी को भी फॉलो करते हैं। उनकी हर तस्वीर पर एक्टर नजर भी रखते हैं, यही वजह है कि सुहाना के हर पोस्ट पर उनके मजेदार कमेंट देखने को मिलते हैं। फिलहाल सुहाना भी अब फिल्मों में आ गई हैं और जल्द ही पापा के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं।

    गौरी खान

    यह अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है कि इंस्टाग्राम पर शाहरुख जिन छह लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें से एक उनकी पत्नी गौरी खान हैं। अपने करियर के दौरान शाहरुख ने कई फिल्मों में कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया है। हालांकि असल जिंदगी में वो सिर्फ गौरी खान के इर्द-गिर्द रहे। फिल्मों में हिट होने से पहले ही शाहरुख खान गौरी से मिले थे और प्यार में पड़ने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। अक्टूबर 1991 में उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया। उनकी शादी को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनके तीन बच्चे हैं – आर्यन, सुहाना और अबराम।

    आलिया चिब्बा

    शाहरुख खान के लिए परिवार ही सबकुछ है! इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान जिन छह लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें से ये शख्स भी उनके परिवार से जुड़ा हुआ है। हम बात कर रहे हैं आलिया छिब्बा की। आलिया दिल्ली में रहती हैं और गौरी खान की भांजी हैं। शाहरुख खान रिश्ते में आलिया के फूफा लगते हैं और वो उनके साले की बेटी हैं। आलिया अपने कजिन सुहाना, आर्यन और अबराम के काफी करीब हैं और इनके साथ कई बार नजर आ चुकी हैं।पूजा ददलानी

    शाहरुख की इस फॉलो लिस्ट में एक और नाम है जो उनके काफी करीब है, ये है उनकी मैनेजर पूजा ददलानी का। दोनों हमेशा साथ नजर आते हैं। शाहरुख खान के साथ हर जगह पूजा ट्रेवेल करती हैं। वो न सिर्फ उनकी मैनेजर हैं, बल्कि उनकी और गौरी की करीबी दोस्त भी हैं। पूरे परिवार से ही पूजा ददलानी कनेक्टेड हैं। पूजा 2012 से शाहरुख खान की मैनेजर हैं और तब से उनके साथ मिलकर काम कर रही हैं।

    काजल आनंद

    शाहरुख खान की इंस्टाग्राम ‘फॉलोइंग’ लिस्ट में उनके परिवार और मैनेजर के अलावा काजल आनंद का नाम भी शामिल है। स्टार-स्टडेड सेलेब्रिटी पार्टियों की होस्ट करने वाली काजल आनंद शाहरुख खान और गौरी खान की करीबी दोस्त हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनके करीबी दोस्त उन्हें प्यार से पुतलू बुलाते हैं। काजल आनंद पेशे से वकील हैं और इसके साथ ही कई ब्रैंड्स की मालकिन भी हैं। संजय दत्त की लीगल टीम का भी वो हिस्सा रही हैं। फिलहाल अब वो प्रैक्टिस छोड़ चुकी हैं और कई लाइफस्टाइल और फैशन ब्रैंड्स चलाती हैं।

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना से देवघर जाने होगा अब आसान, इस परियोजना को मिली हरी झंडी
    Next Article सरहुल शोभायात्रा मामला गरमाया, सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़े

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.