Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»सर्दी में घर को रखें गर्म और खूबसूरत, ये 5 पौधे लगाएं
    स्वास्थ्य

    सर्दी में घर को रखें गर्म और खूबसूरत, ये 5 पौधे लगाएं

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ठंड के दिनों में गर्म रहने के लिए जहां लोग ऊनी कपड़े, रजाई और कंबल का इस्तेमाल करते हैं, वहीं कुछ ऐसे पौधे भी हैं जो घर के माहौल को प्राकृतिक रूप से गर्म और सकारात्मक बना सकते हैं। ये पौधे न केवल आपके घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि हवा को शुद्ध करने और नमी को संतुलित रखने में भी मदद करते हैं।

    आइए जानते हैं सर्दियों में घर के लिए फायदेमंद 5 इनडोर पौधों के बारे में :

    स्नेक प्लांट (Snake Plant) : यह पौधा रात में ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे कमरे की हवा साफ रहती है। स्नेक प्लांट कम रोशनी और कम पानी में भी आसानी से बढ़ता है, इसलिए यह सर्दियों के लिए बिल्कुल सही विकल्प है। इसे ऐसी जगह रखें जहां अप्रत्यक्ष धूप आती हो। ध्यान रखें — ज्यादा पानी न दें, वरना जड़ें सड़ सकती हैं।

    घर

    एरेका पाम (Areca Palm) : एरेका पाम घर के तापमान को संतुलित रखने और हवा को शुद्ध करने में मदद करता है। इसकी पंखदार पत्तियां कमरे में ताजगी और गर्माहट भर देती हैं। इसे लिविंग रूम के किसी कोने में रखकर घर की शोभा बढ़ाई जा सकती है।

    घर

    पोथोस (मनी प्लांट) : मनी प्लांट की हरी पत्तियां घर में ताजगी और गर्माहट लाती हैं। यह कम रोशनी में भी अच्छा बढ़ता है और हवा में नमी बनाए रखता है। सर्दियों में इसे खिड़की के पास रखें और हफ्ते में एक बार पानी दें। यह पौधा हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ सजावट के लिए भी बेहतरीन है।

    घर

    स्पाइडर प्लांट (Spider Plant) : स्पाइडर प्लांट हवा से हानिकारक गैसें जैसे फॉर्मेल्डिहाइड, ज़ाइलीन और टोल्यूनि को सोखकर हवा को शुद्ध करता है। इसकी लटकती पत्तियां घर को सर्दियों में आकर्षक और आरामदायक रूप देती हैं। पौधे को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर इसकी छंटाई करें।

    घर

    पीस लिली (Peace Lily) : पीस लिली नमी वाली जगहों के लिए सबसे उपयुक्त पौधा है। इसे बाथरूम या ऐसी जगह रखें जहां हल्की नमी रहती हो। यह पौधा वातावरण की नमी को सोखकर कमरे में गर्मी बनाए रखता है और सूखेपन को कम करता है। इसके सफेद फूल घर में शांति और सुंदरता लाते हैं। इसे सीधी धूप से बचाकर रखें और मिट्टी को हल्का नम बनाए रखें।

    घर

    Disclaimer : यह जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। किसी भी पौधे को लगाने या देखभाल से पहले बागवानी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

    Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगी उड़ान

    Plant these 5 plants to make your home warm and beautiful in winter. सर्दी में घर को गर्म और खूबसूरत बनाने वाले ये 5 पौधे लगाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को दी धमकी, रद्द करने बोला ऑस्ट्रेलिया कंसर्ट
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.