Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को दी धमकी, रद्द करने बोला ऑस्ट्रेलिया कंसर्ट
    मनोरंजन

    खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को दी धमकी, रद्द करने बोला ऑस्ट्रेलिया कंसर्ट

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments2 Mins Read18
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Lie Desk : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि दोसांझ का 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होने वाला कंसर्ट रद्द किया जाए।

    क्या है पन्नू का आरोप

    पन्नू ने दावा किया कि दोसांझ ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पैर छूकर 1984 के सिख नरसंहार के पीड़ितों, विधवाओं और अनाथों का अपमान किया। पन्नू का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने 1984 में हुए नरसंहार का विरोध नहीं किया और कुछ लोगों ने ‘खून का बदला खून’ जैसे नारे दिए थे। पन्नू ने कहा कि ऐसे शख्स के पैर छूकर दोसांझ ने सिख पीड़ितों का अपमान किया।

    क्यों भड़के खालिस्तानी संगठन

    1 नवंबर को दोसांझ का ऑस्ट्रेलिया कंसर्ट और अकाल तख्त साहिब द्वारा सिख नरसंहार स्मृति दिवस एक ही दिन पड़ रहा है। पन्नू का कहना है कि यह तारीख पीड़ितों का मजाक उड़ाने जैसी है।

    आगे की कार्रवाई

    सिख्स फॉर जस्टिस ने घोषणा की है कि वह 1 नवंबर को कार्यक्रम स्थल के बाहर रैली निकालेगा। साथ ही उन्होंने अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज को पत्र लिखकर दिलजीत दोसांझ से स्पष्टीकरण देने को कहा है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि कंसर्ट और आसपास के क्षेत्र में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

    Also Read : जमशेदपुर में फर्जी पासपोर्ट गिरोह का खुलासा, दिल्ली पुलिस के शिकंजे में मास्टरमाइंड

    demands cancellation of Australia concert Khalistani terrorist Pannu threatens Diljit Dosanjh ऑस्ट्रेलिया कंसर्ट रद्द करने की मांग खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को दी धमकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमूसलाधार बारिश में तेज रफ्तार का कहर, चली गई एक बुजुर्ग की जान
    Next Article सर्दी में घर को रखें गर्म और खूबसूरत, ये 5 पौधे लगाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR पर संग्राम के बीच जेपी जयंती: महंगाई, भ्रष्टाचार से शुरू हुआ आंदोलन कैसे बना संपूर्ण क्रांति

    October 11, 2026
    आदिवासी

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-1: 14 साल की थी, शादी तय हुई, सैलून पहुंच कर लड़कों की तरह बाल कटवाया और तोड़ दिया रिश्ता

    October 11, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    Latest Posts

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.