Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगी उड़ान
    ट्रेंडिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राफेल लड़ाकू विमान में भरेंगी उड़ान

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read20
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    द्रौपदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारत की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन पर सुखोई-30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

    राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उड़ान भरने वाले पहले नहीं हैं मुर्मू

    राष्ट्रपति बनने के बाद विमान में उड़ान भरने की परंपरा नई नहीं है।

    • एपीजे अब्दुल कलाम ने 8 जून 2006 को
    • प्रतिभा पाटिल ने 25 नवंबर 2009 को
      पुणे के लोहेगांव वायुसेना स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।

    राफेल की खासियत और भूमिका

    राष्ट्रपति भवन ने जानकारी दी कि मुर्मू बुधवार को अंबाला पहुंचेंगी, जहां वे राफेल विमान में उड़ान भरेंगी। राफेल फ्रांस की कंपनी दासौ एविएशन द्वारा निर्मित अत्याधुनिक लड़ाकू विमान है। इसे सितंबर 2020 में अंबाला वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।

    ऑपरेशन सिंदूर में राफेल की भूमिका

    भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी राफेल विमानों का इस्तेमाल किया था। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 6 से 7 मई के बीच पाकिस्तान और पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारत ने पलटवार कर कई पाकिस्तानी चौकियों को नष्ट कर दिया। चार दिनों तक चले संघर्ष के बाद 10 मई को भारत ने पाकिस्तान के अनुरोध पर कार्रवाई रोक दी।

    Also Read : राहुल गांधी का बिहार में चुनावी जनसभा आज, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी रहेंगे साथ

    President Draupadi Murmu to fly in Rafale fighter jet today राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी का बिहार में चुनावी जनसभा आज, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी रहेंगे साथ
    Next Article छठ के बाद गंदगी से जूझ रहा मुजफ्फरपुर, सड़कों पर 100 टन से ज्यादा कचरा फैला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026

    टीएमसी ने गंवाई दो संसदीय समितियों की अध्यक्षता, एक बीजेपी और दूसरी बागी गुट के पास

    October 3, 2026

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.