Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»जीतन राम मांझी ने नए मंत्रिमंडल में मांगा और मंत्रालय, बोले- हमारा एक रोटी से पेट नहीं भरता
    ट्रेंडिंग

    जीतन राम मांझी ने नए मंत्रिमंडल में मांगा और मंत्रालय, बोले- हमारा एक रोटी से पेट नहीं भरता

    Team JoharBy Team JoharFebruary 6, 2024Updated:February 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है. 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होने वाले है. उसके पहले ही जीतन राम मांझी ने नए मंत्रिमंडल में और मंत्रालय की मांग की है. 5 फरवरी को उन्होंने अपने बयान में रोटी का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारा एक रोटी से पेट नहीं भरता. कहा है कि यह बात समझने वाली है कि अगर एक रोटी से पेट नहीं भरता है तो हम दो रोटी, तीन रोटी मांगेंगे. पेट भरने के लिए कम से कम दो रोटी तो चाहिए.

    जीतन राम मांझी ने दो रोटी के बहाने यह भी बता दिया कि उन्हें कौन-कौन से विभाग चाहिए. उन्होंने कहा कि हम ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं, गांव में जाते हैं तो हमें चापाकल लगवाने के लिए, सड़क बनवाने के लिए, पुल-पुलिया बनवाने के लिए लोग कहते हैं. क्या हम वह नहीं बनवा सकते हैं? हमें बड़े रोड और पुल के निर्माण के लिए भी कहा जाता है तो क्या हम वह नहीं कर सकते हैं?

    दरअसल, बिहार की सियासत में दांव-पेच से माहौल गरमाया हुआ है. HAM की कोशिश है कि नई सरकार में एक महत्वपूर्ण विभाग लिया जाए या एक और मंत्री की मांग को आगे बढ़ाया जाए. चूंकि जीतनराम मांझी के बारे में चर्चा होती रही है कि वो महागठबंधन खेमे के संपर्क में है. ऐसी खबरें बार-बार आईं और मंत्री संतोष सुमन ने इन खबरों को खारिज किया.

    इसे भी पढ़ें: होटवार जेल से ईडी कार्यालय पहुंचे भानु प्रताप, हेमंत सोरेन-भानु प्रताप से होगी आमने-सामने पूछताछ

     

    Bihar City News Current News Daily News Jitan ram Manjhi Johar Live Latest news Local News Main News NDA News Headline patna Today's News आज की खबर एनडीए करंट न्यूज जीतन राम मांझी जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पटना बिहार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोटवार जेल से ईडी कार्यालय पहुंचे भानु प्रताप, हेमंत सोरेन-भानु प्रताप से होगी आमने-सामने पूछताछ
    Next Article प्राइवेट अमीन शसेंद्र महतो को बुलाया समन भेजकर, ईडी कार्यालय में पूछताछ शुरू

    Related Posts

    झारखंड

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र

    July 9, 2026
    Latest Posts

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    AI के दम पर बदलेगा झारखंड, CM हेमंत ने पेश किया Vision 2050 का रोडमैप

    July 9, 2026

    दिल्ली की बैठक सिर्फ छलावा, विदेश दौरे का दें हिसाब… भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा वा’र

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.