धनबाद : मटकुरिया स्थित कोल कैपिटल होटल के सभागार में जेडीयू के नेताओं ने धनबाद भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर कार्यकर्ता सभागार में मौजूद थें. कार्यकर्ताओं ने कहा कि ढुल्लू महतो को जीताने के लिए जेडीयू हर संभव प्रयास करेगी. सभी को जागरूक करने के साथ-साथ भाजपा सांसद प्रत्याशी ढुल्लू महतो को अधिक से अधिक वोट मिले इसके लिए जेडीयू जन जन तक जाएगी. इसी सभा में ढुल्लू महतो ने भी घोषणा किया की जो उन्हें वोट देंगे और जो नही देंगे उनकी भी वो मदद करेंगे. किसी में भेद भाव नहीं करेंगे.
इसे भी पढ़ें: रामलला के मंदिर को शुद्ध कराने वाले जाएंगे जेल : हिमंत बिस्वा सरमा


