Patna : बेगूसराय में जेडीयू के पूर्व पंचायत अध्यक्ष निलेश कुमार की हत्या बीती रात करीब 11 बजे घर में घुसकर कर दी गयी। वारदात के वक्त निलेश पीर नगर गांव स्थित अपने डेरा पर सो रहे थे। हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और निलेश पर लगातार गोलियां चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने गांव के चार लोगों को इस वारदात के लिए जिम्मेदार बताया है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को ही हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।
घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। मौके का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए दो नामजद आरोपियों रामप्रवेश महतो और जयप्रकाश महतो को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
Also Read : बिहार के विश्वविद्यालयों में बनेगा स्टार्टअप सेल, छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण और पूंजी
Also Read : सीएम नीतीश ने की प्रगति की समीक्षा, 50 हजार करोड़ की योजनाओं पर तेज काम का आदेश
Also Read : अब CBI करेगी नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले की पूरी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति


