Sahibganj : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बहुचर्चित नींबू पहाड़ अवैध खनन मामले की पूरी जांच सीबीआई (CBI) को सौंपने की अनुमति दे दी है। अदालत के इस फैसले के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले की विस्तृत तहकीकात कर सकेगी। साहिबगंज के नींबू पहाड़ क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायतें सामने आ रही थी। इस मामले में स्थानीय प्रशासन और राज्य एजेंसियों पर कार्रवाई में ढिलाई के आरोप भी लगाए गए थे। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जांच सीधे CBI द्वारा की जाएगी, जिससे पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की उम्मीद बढ़ गई है।
अदालत ने कहा कि अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, बल्कि सरकारी राजस्व को भी भारी हानि होती है। इसलिए इस मामले की पारदर्शी जांच आवश्यक है। CBI जल्द ही शुरुआती जांच प्रक्रिया शुरू करेगी और मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेगी। अदालत के इस आदेश को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
Also Read : दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल, पीएम ने कहा…


