Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान : सफेदपोश बने भूमाफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई
    बिहार

    डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान : सफेदपोश बने भूमाफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विजय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के डिप्टी सीएम सह भूमि एवं राजस्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में फैले भूमि विवाद और भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर सफेदपोश लोग भूमाफिया बनकर जमीन से जुड़े मामलों में गड़बड़ी कर रहे हैं। ऐसे सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि ऐसे लोग तुरंत अपनी गतिविधियाँ बंद नहीं करते, तो उन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा।

    इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी सावधान किया कि किसी भी तरह की गलत गतिविधि का समर्थन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर उन पर भी कार्रवाई होगी। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राज्य में घनी आबादी भूमि विवादों से परेशान है और अब इन समस्याओं का समाधान तेज़ी से करने के लिए विभाग गंभीर कदम उठा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि अभी तक विभिन्न जिलों से भूमि से जुड़े 46 लाख आवेदन मिले हैं, जिन पर समयबद्ध रूप से कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि दाखिल-खारिज और परिमार्जन में हो रही देरी से जनता में असंतोष बढ़ रहा है। इसलिए अब हर प्रक्रिया को तय समय में पूरा करना अनिवार्य होगा। गलत मानसिकता से किए जाने वाले अनावश्यक आवेदन अस्वीकार भी नहीं किए जाएंगे, और अगर किसी आवेदन को खारिज किया जाता है तो उसका स्पष्ट कारण बताया जाएगा। फर्जी कागजात के आधार पर दर्ज होने वाले मामलों को रोकने के लिए सरकार ने ‘उड़ान दस्ता’ का गठन किया है, जो अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार को रोकने का काम करेगा। इस अभियान का लक्ष्य मार्च तक सभी मामलों को सुचारु रूप से स्ट्रीमलाइन करना है।

    जनता की सुविधा के लिए सभी अंचलाधिकारियों की सूची और उनके संपर्क नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे, जिससे कोई भी पीड़ित सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सके। इसके अलावा सभी अंचलों की कार्यप्रणाली की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। सरकार ने 12 दिसंबर से भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम की भी घोषणा की है, जिसमें मंत्री और सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी, जबकि सही आवेदनकर्ताओं को न्याय दिया जाएगा।

    विजय सिन्हा ने कहा कि अब विभाग में देरी, बहानेबाजी और भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं बचेगी। मार्च तक सभी लंबित मामलों को निपटाने के लिए विशेष टीमें बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सफेदपोश संरक्षण के कारण बढ़े भूमाफिया के प्रभाव को जड़ से खत्म करने का अभियान शुरू कर दिया गया है।

    Also Read : बेगूसराय में जेडीयू नेता की ह’त्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    Deputy CM Vijay Kumar Sinha's big statement: Strict action will be taken against white-collar land mafias. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान : सफेदपोश बने भूमाफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में जेडीयू नेता की ह’त्या, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर चोरीकांड का खुलासा: मास्टरमाइंड सहित चार गिरफ्तार, 14 लाख का सामान बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.