Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»महीने के पहले दिन लगा महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर के इतने बढ़े दाम, जानें नया रेट
    ट्रेंडिंग

    महीने के पहले दिन लगा महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर के इतने बढ़े दाम, जानें नया रेट

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : मार्च महीने की शुरुआत हो चुकी है और महीने के पहले दिन यानी 1 मार्च को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए गए हैं. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतें आज से 25 रुपये बढ़ गईं. दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक LPG सिलेंडर की खुदरा कीमत 1795 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है.

    घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर

    घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव नहींकॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में जहां बढ़ोतरी दी गई है, तो वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये का मिल रहा है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लंबे समय से स्थिर बने हुए हैं.

    फरवरी को इतनी थी सिलेंडर की कीमत

    इससे पहले हुए बदलाव के तहत दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1755.50 रुपये से बढ़कर 1769.50 रुपये कर दिया गया था. वहीं अन्य महानगरों की बात करें तो कोलकाता में एक सिलेंडर  1869.00 रुपये से बढ़कर 1887 रुपये का कर दिया गया था. मुंबई में पहले जो कॉमर्शियल सिलेंडर 1708 रुपये का मिल रहा था, वो अब 1723 रुपये का हो गया था. वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1924.50 रुपये से बढ़कर 1937 रुपये हो गई थी.

    कब मिली थी सिलेंडर के दाम में राहत

    जहां एक ओर लगातार दो महीने से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ रही हैं, तो वहीं साल 2024 की शुरुआत यानी जनवरी महीने की पहली तारीख को इसमें कुछ राहत मिली थी. 1 जनवरी 2024 को कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में मामूली राहत दी थी. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी. जिसके बाद दिल्ली से मुंबई तक पहली कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1.50 रुपये से लेकर 4.50 रुपये तक सस्ता हो गया था. बीते महीने की गई कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1755.50 रुपये का और मुंबई में दाम 1708 रुपये का कर दिया गया था.

    इसे भी पढ़ें: ढाका के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 43 लोग जिंदा जले, दर्जनों घायल

     

    City News Commercial LPG Cylinder Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleढाका के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 43 लोग जिंदा जले, दर्जनों घायल
    Next Article JNU परिसर में छात्रों के दो समूहों के बीच हुई झड़प, चले लाठी-डंडे, 3 छात्र घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.