Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»India vs Sri Lanka CWC2023 : आज पाकिस्तान भी कर रहा भारत की जीत की दुआ, श्रीलंका के लिए करो या मरो वाली स्थिति
    खेल-सिनेमा

    India vs Sri Lanka CWC2023 : आज पाकिस्तान भी कर रहा भारत की जीत की दुआ, श्रीलंका के लिए करो या मरो वाली स्थिति

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : भारत में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत श्रीलंका के साथ टूर्नामेंट का 7वां मैच खेलेगा. इस मैच के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर बहुत हद तक साफ हो जाएगी. वैसे टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम 12-12 अंकों के साथ लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. मगर तीसरे व चौथे नंबर की टीमों के लिए अब भी बाकी 7 टीमों के बीच जंग जारी है. श्रीलंका व भारत के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से होने वाला आज का मैच बेहद रोमांचक होने वाला है. क्योंकि भारतीय टीम यह मैच जीतती है तो सेमीफाइनल की जगह एकदम पक्की कर लेगी. वहीं, श्रीलंका यह मैच हारती है तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी.

    साउथ अफ्रीका के बाद आज भारत से पाक को उम्मीद

    जबकि बांग्लादेश पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. मगर इन सभी के बीच पाकिस्तान टीम भी धीरे-धीरे सेमीफाइनल के लिए अपना रास्ता तलाश रही है. हालांकि, उसकी संभावना बेहद कम है. उसे अब अपने बाकी मैच जीतने के साथ भारत और अफगानिस्तान समेत बाकी टीमों की जीत-हार पर भी निर्भर रहना पड़ रहा है. ऐसे में पाकिस्तान भी भारत की जीत की ही दुआ मांग रहा होगा. श्रीलंका के बाहर होने से पाकिस्तान सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ा लेगा. इससे पहले 1 नवंबर को साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराकर पाकिस्तान की जबरदस्त मदद की है. न्यूजीलैंड के हारने से भी पाकिस्तान को बम्पर फायदा हुआ है.

    पाकिस्तान को बाकी बचे मैच भी जीतने होंगे

    पाकिस्तानी फैन्स ये भी दुआ कर रहे हैं कि न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान अपने बाकी मैच हार जाएं. हालांकि इनमें सबसे जरूरी बात यह भी है कि पाकिस्तान को अपने बचे हुए बाकी 2 मुकाबले भी जीतने होंगे. यदि पाकिस्तान दोनों में से एक भी मैच हारता है, तो वो भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा.  वहीं, भारतीय टीम को अपने बाकी बचे मुकाबले श्रीलंका (2 नवंबर), साउथ अफ्रीका (5 नवंबर) और नीदरलैंड्स (12 नवंबर) के खिलाफ खेलने होंगे. जबकि पाकिस्तान को अपने बाकी बचे दो मुकाबले न्यूजीलैंड (4 नवंबर) और इंग्लैंड (11 नवंबर) के खिलाफ खेलने हैं. इसमें न्यूजीलैंड को हराना बाबर ब्रिगेड के लिए आसान नहीं होगा.

    भारत व श्रीलंका की प्लेइंग 11

    इंडिया स्क्वॉड : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर.

    श्रीलंका स्क्वॉड : कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, दुशमंथा चमीरा, महीश चीक्षना, कसुन रजिधा, दुशान हेमंथा, कुसल परेरा, दिलशान मदुशंका, चमिका करुणारत्ने, दुनियाँल्लागे.

    ICC World Cup 2023 ICC World Cup 2023 semi-final round ICC World Cup 2023 updates India vs Sri Lanka match India vs Sri Lanka match in Mumbai Johar Live today Pakistan is also praying for India's victory आइसीसी वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल की दौर आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 अपडेट आज पाकिस्तान भी कर रहा भारत की जीत की दुआ जोहार लाइव भारत वर्सेस श्रीलंका मैच भारत श्रीलंका का मुंबई में मैच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार बस ने ली युवक की जान, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
    Next Article मेंटेनेंस के अभाव में शहर के स्ट्रीट लाइट हुए बेकार, शाम ढलते ही छा जाता है अंधेरा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.