Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»JSCA स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड का टी-20 मुकाबला 27 को, टिकटों की होगी होम डिलीवरी
    खेल-सिनेमा

    JSCA स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड का टी-20 मुकाबला 27 को, टिकटों की होगी होम डिलीवरी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में 27 जनवरी से होने वाले टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला खेला जाएगा. इसको लेकर जेएससीए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. स्टेडियम ग्राउंड में कोई कमी नहीं रहे. इसको लेकर अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं.

    मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह

    जेएससीए स्टेडियम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने बताया कि 27 जनवरी को पहला मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा. यह मैच जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. उन्होंने कहा कि टी 20 मैच को देखने के लिए जो भी लोग आयेंगे, उन्हें एक अच्छा खेल देखने को मिलेगा.

    अजय नाथ शाहदेव बोले- जेएससीए स्टेडियम भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लकी

    उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रांची का जेएससीए स्टेडियम हमेशा लकी रहा है. इस मैदान पर भारत ने ज्यादातर मैच जीते हैं. इसीलिए रांची में होने वाले मैच को लेकर लोग ज्यादा उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मैच को देखने के लिए टिकट की खिड़की 23 जनवरी से खोल दी जाएगी. इसके बाद लोग आसानी से टिकट काउंटर से मैच का टिकट ले सकेंगे.

    ऑनलाइन टिकट लेने पर होम डिलीवरी

    उन्होंने कहा कि खेल प्रेमियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है, लेकिन इस प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया गया है. उन्होंने कहा कि जो लोग ऑनलाइन टिकट बुक करायेंगे, उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से टिकट घर तक पहुंचाया जाएगा.

    vidh

    27 जनवरी को शाम सात बजे से मैच शुरू होगा

    जेएससीए स्टेडियम के पदाधिकारियों ने बताया कि 27 जनवरी को शाम सात बजे से मैच की शुरुआत होगी और रात्रि के 10 बजे तक मैच खेला जाएगा. 20-20 ओवर का मैच खेला जायेगा. दर्शकों को प्रवेश करने को लेकर प्रबंधन के लोगों ने बताया कि 5:30 से छह तक दर्शक अपनी टिकट दिखाकर स्टेडियम के अंदर प्रवेश कर सकते हैं. शाम छह बजे के बाद दर्शकों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा.

    सबसे सस्ता टिकट 1000 , सबसे महंगा 10000 का

    इस मैच के लिए टिकट का दर तय कर दिया गया. सबसे सस्ता टिकट 1000 का होगा जबकि सबसे महंगा 10000 रुपये का. विंग ए के लिए 1000, 1300 रुपये का, विंग बी के लिए 1400, 1800 रुपये का, विंग सी के लिए 1000, 1300 रुपये का और विंग डी के लिए 1600, 1700 रुपये के टिकट (लोअर टिअर, अपर टिअर) मिलेंगे. अमिताभ चौधरी पवेलियन के अलग-अलग कैटेगरी में 2200 से 10 हजार रुपये के टिकट लिये जा सकेंगे. एमएस धौनी पवेलियन के लिए 6000 रुपये देने होंगे.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 27 फरवरी को, सात फरवरी तक होगा नामांकन
    Next Article Assistant Engineer नियुक्ति पीटी में आरक्षण के खिलाफ दायर याचिका खारिज

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.